Advertisement

जाट आरक्षण पर यूपी विधानसभा से वॉक आउट

कांग्रेस और रालोद सदस्यों ने जाटों के ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर चर्चा की अनुमति नहीं मिलने पर आज उत्तर प्रदेश विधानसभा से वाकआउट किया।
जाट आरक्षण पर यूपी विधानसभा से वॉक आउट

सदन की बैठक शुरू होते ही कांग्रेस और रालोद सदस्य इस मुद्दे पर चर्चा की मांग करने लगे। अध्यक्ष माता प्रसाद पाण्डेय ने कहा कि मुद्दा चूंकि केंद्र और अदालत से संबद्ध है, इसलिए इस पर यहां चर्चा नहीं हो सकती।

जब कांग्रेस और रालोद सदस्य चर्चा पर अड़ गये तो पाण्डेय ने कहा कि इसकी अनुमति नहीं दी जा सकती।

विरोधस्वरूप दोनों ही दलों के सदस्य सदन से वाकआउट कर गये।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad