Advertisement

नयी ऊंचाइयां हासिल करने की दिशा में बढ़ते कदम: अमित शाह ने 100 एशियाड पदक जीतने पर दिया बयान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को एशियाई खेलों में भारतीय पदक तालिका के 100 अंक तक पहुंचने की...
नयी ऊंचाइयां हासिल करने की दिशा में बढ़ते कदम: अमित शाह ने 100 एशियाड पदक जीतने पर दिया बयान

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को एशियाई खेलों में भारतीय पदक तालिका के 100 अंक तक पहुंचने की सराहना करते हुए कहा कि यह नयी ऊंचाइयों को हासिल करने के लिए खेल यात्रा की नयी शुरुआत है। भारतीय महिला कबड्डी टीम ने रोमांचक मुकाबले में चीनी ताइपै को 26 . 25 से हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया और इसके साथ ही हांगझोउ एशियाई खेलों में भारत के सौ पदक पूरे हो गए।

शाह ने ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘एशियाई खेलों में पहली बार हमारी पदक तालिका 100वें अंक तक पहुंची। यह सफलता की नयी ऊंचाइयां हासिल करने के लिए खेल यात्रा की नयी शुरुआत है। यह उपलब्धि हमारे खिलाड़ियों के लिए आशा की एक नयी किरण बनकर आई है जो पूरी ताकत के साथ उत्कृष्टता की राह पर अग्रसर हैं।’’

गौरतलब है कि आज भारतीय महिला कबड्डी टीम के गोल्ड मेडल जीतते ही भारत ने 100 पदकों का आंकड़ा छू लिया है। भारतीय महिलाओं ने कबड्डी में स्वर्ण पदक जीतकर भारत को 25वां गोल्ड मेडल दिलाया है। साथ ही भारत के नाम अबतक 35 रजत पदक और 40 कांस्य पदक भी हैं। बता दें कि यह एशियाई खेलों में भारत का अबतक का सबसे बेहतरीन प्रदर्शन है।

विदित हो कि पदक तालिका में में चीन 356 मेडल के साथ पहले नंबर पर है। चीन ने 188 गोल्ड, 105 सिल्वर और 63 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। वहीं, जापान 47 गोल्ड के साथ 169 मेडल जीतकर दूसरे स्थान पर है। कोरिया तीसरे नंबर पर है। कोरिया ने 36 गोल्ड, 50 सिल्वर और 86 ब्रॉन्ज मेडल जीते हैं। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad