Advertisement

जमीन से लेकर पहाड़ों तक तपिश बनी जानलेवा, क्या इस हफ्ते मिलेगा कोई आराम?

देश में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है और कई जगहों पर पारा 45 डिग्री के पार चला गया है। देश के...
जमीन से लेकर पहाड़ों तक तपिश बनी जानलेवा, क्या इस हफ्ते मिलेगा कोई आराम?

देश में भीषण गर्मी का प्रकोप शुरू हो चुका है और कई जगहों पर पारा 45 डिग्री के पार चला गया है। देश के उत्तर-पश्चिम और पश्चिमी हिस्से पूरी तरह से लू की चपेट में हैं। मंगलवार को दिल्ली में इस सीजन सबसे गर्म दिन दर्ज किया गया और राजस्थान के कई जगहों के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, हाल की वेस्टर्न डिस्टरबेंस (पश्चिमी विक्षोभों) के प्रभाव में कमी के कारण बची हुई नमी हवा में बनी हुई है, जिससे गर्मी और भी ज़्यादा दमघोंटू हो गई है। चूंकि मानसून अभी तक उत्तर-पश्चिम भारत में नहीं पहुंचा है, ऐसे में आने वाले दिनों में हालात और गंभीर होने की आशंका है।

दिल्ली का सबसे गर्म दिन
दिल्ली में मंगलवार को इस मौसम का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 43.8 °C दर्ज किया गया, जो मौसमी औसत से 3.6 °C ज़्यादा था। मौसम विभाग ने अगले दिन यानी बुधवार के लिए भी ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के मुताबिक, दिन में पारा 45 डिग्री तक चढ़ सकता है। हालाँकि रात में कुछ राहत मिलने के संकेत हैं। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री तक जा सकता है। हालांकि 12 जून के बाद बारिश की संभावनाएं हैं।

राजस्थान में रेड अलर्ट
राजस्थान अभी से जानलेवा गर्मी के प्रकोप को सह रहा है। गंगानगर का तापमान पिछले दो दिनों से लगातार 47 डिग्री के पार जा रहा है। अगले दो-तीन दिन मौसम के ऐसे ही शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 11 और 12 जून के लिए रेड अलर्ट और 13 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस बीच, राजस्थान में 15–16 जून तक गरज के साथ बारिश हो सकती है, जिससे गर्मी से राहत मिलने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान में 18–20 जून के आसपास आंधी-तूफ़ान की गतिविधियों के कारण तापमान में गिरावट की उम्मीद है।

लुधियाना में येलो अलर्ट
लुधियाना भी पूरी तरह से लू की चपेट में है जिससे लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार से लेकर गुरुवार तक येलो अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के साप्ताहिक पूर्वानुमान में सामने आया है कि मौसम पूरे हफ्ते 40 डिग्री के पार रहेगा। हालांकि 16 जून के बाद हल्की-फुल्की बारिश और आंधी-तूफ़ान के आसार हैं जिससे शहरवासियों को कुछ राहत मिल सकती है।

पहाड़ी क्षेत्रों में भी बढ़ा तापमान
पहाड़ी क्षेत्र भी इस बार गर्मी के भीषण प्रकोप से बच नहीं पा रहे हैं। राज्य के कई हिल स्टेशनों पर पारा 43 डिग्री के ऊपर पहुंच गया है। मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकतर हिस्सों में तापमान औसत से अधिक है। मनाली और शिमला सहित कई लोकप्रिय हिल स्टेशनों पर तापमान सामान्य से काफी ऊपर देखा जा रहा है। मौसम विभाग के अधिकारियों ने कहा कि 12 जून तक राज्य के सभी जिलों में शुष्क मौसम बने रहने की उम्मीद है। हालांकि, 13 और 14 जून को राज्य में अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad