Advertisement

उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक बने उप-मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ ने आज दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण...
उत्तर प्रदेश: योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक बने उप-मुख्यमंत्री

योगी आदित्यनाथ ने आज दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। योगी आदित्यनाथ का शपथ ग्रहण समारोह लखनऊ के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना स्टेडियम में हो रहा है। इसके साथ ही वह प्रदेश के पहले ऐसे मुख्यमंत्री बन गए हैं जिन्होंने पांच साल का कार्यकाल पूरा करने के बाद दोबारा सत्ता संभाली है। वहीं, केशव प्रसाद मौर्य और बृजेश पाठक ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें पद की शपथ दिलाई।  बता दें कि गुरुवार को योगी आदित्यनाथ ने सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल आनंदी बेन पटेल के सामने सरकार बनाने का दावा पेश किया। 

शपथ समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी, कई केंद्रीय मंत्री और बीजेपी शासित राज्यों के सीएम शामिल हुए हैं। इसके अलावा देश के बड़े उद्योगपतियों को निमंत्रण भेजा गया था। इतना ही नहीं योगी आदित्यनाथ ने खुद फोन कर सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव, पूर्व सीएम अखिलेश यादव, बसपा प्रमुख मायावती को शपथ ग्रहण समारोह शामिल होने का न्योता दिया। इसके अलावा सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी को भी न्योता दिया गया है।

योगी आदित्यनाथ ने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। योगी आदित्यनाथ के अलावा सुरेश कुमार खन्ना, सूर्य प्रताप शाही, स्वतंत्र देव सिंह और बेबी रानी मौर्य ने उत्तर प्रदेश के मंत्री पद की शपथ ग्रहण की। इससे पहले लखनऊ के अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में लक्ष्मी नारायण चौधरी, जयवीर सिंह, धर्मपाल सिंह, नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने उत्तर प्रदेश के मंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

इससे पहले आदित्यनाथ ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में दूसरी बार सरकार बनाने का दावा पेश किया। भाजपा विधायक दल द्वारा उन्हें अपना नेता चुने जाने के बाद आदित्यनाथ ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष अधिकारियों द्वारा लिए गए निर्णय की पुष्टि की गई।

उत्तर प्रदेश में सात चरणों में संपन्न हुए 403 विधानसभा क्षेत्रों का चुनाव परिणाम 10 मार्च को घोषित हुआ, जिसमें भाजपा ने 255 और सहयोगी अपना दल (सोनेलाल) ने 12 तथा निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल (निषाद) ने छह सीटों पर जीत हासिल की। पूर्ण बहुमत हासिल करने के बाद बीजेपी ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई है।

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad