Advertisement

27 महीने बाद जेल से रिहा हुए आजम खान, दोनों बेटे और शिवपाल यादव ने किया रिसीव, अखिलेश ने ऐसे किया स्वागत

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान आज 27 महीने बाद जेल से रिहा हो गए। वे सीतापुर जेल में बंद थे।...
27 महीने बाद जेल से रिहा हुए आजम खान, दोनों बेटे और शिवपाल यादव ने किया रिसीव, अखिलेश ने ऐसे किया स्वागत

समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान आज 27 महीने बाद जेल से रिहा हो गए। वे सीतापुर जेल में बंद थे। प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव, आजम खान के दोनों बेटे अब्दुल्ला और अदीब उन्हें लेने के लिए सीतापुर जेल पहुंचे। सभी कागजी कार्रवाई के बाद आजम खां रिहा होकर बेटों के साथ जेल से रवाना हो गए।

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल यादव भी इस मौके पर पहुंचे हैं। गुरुवार को अंतरिम जमानत मंजूर होने के बाद एक विशेष स्थानीय अदालत ने समाजवादी पार्टी (सपा) के वरिष्ठ नेता आजम खान की रिहाई के लिए सीतापुर कारागार प्रशासन को पत्र भेज दिया था।

बता दें कि आजम खान को सुप्रीम कोर्ट ने 19 मई को अंतरिम जमानत दे दी थी। शाम 5.30 बजे तक आजम की रिहाई के आदेश की सर्टिफाइड कॉपी जेल तक नहीं पहुंच पाई थी, इसलिए वे कल रिहा नहीं हो पाए थे।

आजम की रिहाई पर अखिलेश यादव की तरफ से कोई प्रतिक्रिया न आने पर कई कयास लगाए जा रहे थे, हालांकि उन सभी पर विराम लगाते हुए सपा मुखिया ने ट्वीट कर आजम का स्वागत किया है। अखिलेश ने लिखा, सपा के वरिष्ठ नेता व विधायक आजम खान जी के जमानत पर रिहा होने पर उनका हार्दिक स्वागत है। जमानत के इस फैसले से सर्वोच्च न्यायालय ने न्याय को नए मानक दिए हैं। पूरा ऐतबार है कि वो अन्य सभी झूठे मामलों-मुकदमों में बाइज्जत बरी होंगे। झूठ के लम्हे होते हैं, सदियां नहीं!

 

गौरतलब है कि आजम खां भ्रष्टाचार तथा कई अन्य मामलों में पिछले 27 महीने से सीतापुर की जेल में बंद हैं। शीर्ष अदालत ने गुरुवार को उन्हें अंतरिम जमानत दे दी। इसके साथ ही उन्हें अब सभी 88 मुकदमों में जमानत मिल चुकी है और उनकी रिहाई का रास्ता फिलहाल साफ हो गया है।
 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad