Advertisement

यूपी चुनाव: मऊ सदर से सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे मुख्तार अंसारी? वकील ने कोर्ट से कही ये बात

उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव जारी है। इस बीच खबर है कि  जेल में बंद मुख्तार अंसारी ओम प्रकाश...
यूपी चुनाव: मऊ सदर से सुभासपा के टिकट पर चुनाव लड़ेंगे मुख्तार अंसारी? वकील ने कोर्ट से कही ये बात

उत्तर प्रदेश में विधानसभा का चुनाव जारी है। इस बीच खबर है कि  जेल में बंद मुख्तार अंसारी ओम प्रकाश राजभर की सुहेलदेव पार्टी से विधानसभा चुनाव लड़ेंगे। सुभासपा ने मुख्तार अंसारी को मऊ सदर विधानसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया है। ये जानकारी मुख्तार अंसारी के अधिवक्ता दरोगा सिंह ने बीते मंगलवार को विशेष न्यायाधीश एमपी/ एमएलए कोर्ट में दी अर्जी बताई है।

मुख्तार अंसारी के वकील दरोगा सिंह ने कोर्ट को एक प्रार्थना पत्र सौंपा है, जिसमें यह बताया गया है कि मुख्तार अंसारी इसबार सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) से अपना पर्चा दाखिल करेंगे। इसके लिए मुख्तार अंसारी को जरूरी कागजात, शपथ पत्र आदि साइन करने हैं लिहाजा जेल में उनसे मिलने के अनुमति की आवश्यकता है। कोर्ट द्वारा इसकी सुनवाई की जा रही है और जल्द ही मऊ कोर्ट द्वारा इसके लिए अनुमति प्राप्त होने की हमें उम्मीद है।

बता दें कि यूपी की बांदा जेल में बंद मुख्तार अंसारी इससे पहले बसपा के टिकट पर उत्तर प्रदेश की मऊ विधानसभा सीट से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। वहीं उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव भी आगरा जेल में बैठकर लड़ा था। हालांकि उसमें उन्हें सफलता हासिल नहीं हुई थी।

साल 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले माफिया मुख्तार अंसारी की पार्टी कौमी एकता दल का बसपा में विलय कर दिया गया था। मुख्तार के बेटे अब्बास अंसारी मऊ जिले की घोसी सीट से जबकि भाई सिबगतुल्ला अंसारी गाजीपुर जिले की मुहम्मदाबाद (यूसुफपुर) सीट से चुनाव लड़ रहे थे, मगर इन दोनों को ही हार का मुंह देखना पड़ा।

वहीं, मुख्तार अंसारी के वकील दरोगा सिंह ने कहा कि उनके लिए कोई नई बात नहीं है। मुख्तार अंसारी सदर विधायक रहें हैं और 6वीं बार लड़ने जा रहे हैं। पांच बार से वो लगातार विधायक हैं। सुभासपा ने उन्हें अपना प्रत्याशी बनाया है और कोविड को ध्यान में रखते हुए कोर्ट के अनुमति की आवश्यकता है। जेल में आम लोगों के लिए आवागमन बंद है। हालांकि उन्हें चुनाव लड़ने से नहीं रोका जा सकता। हमने प्रार्थना पत्र दिया है जैसे ही अनुमति मिलेगी हम नामांकन दाखिल करा देंगे।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad