Advertisement

उत्तर प्रदेश के कासगंज में बड़ा हादसा: दीवार ढहने से मलबे में दबकर बच्ची समेत चार महिलाओं की मृत्यु

कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर चार महिलाओं की मृत्यु हो...
उत्तर प्रदेश के कासगंज में बड़ा हादसा: दीवार ढहने से मलबे में दबकर बच्ची समेत चार महिलाओं की मृत्यु

कोतवाली पुलिस थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक दीवार ढहने से उसके मलबे में दबकर चार महिलाओं की मृत्यु हो गई। कासगंज के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाक्टर राजीव अग्रवाल ने संवाददाताओं को बताया कि ये महिलाएं अपने घर पर किसी समारोह के लिए मिट्टी एकत्र करने गई थीं। मिट्टी इकट्ठा करते समय दीवार ढह गई। 

इस हादसे को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है। उन्होंने पीड़ित परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। इसके साथ ही अधिकारियों को घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने और उनका उचित इलाज कराने का निर्देश दिया है।

अग्रवाल ने बताया कि अभी तक नौ घायल व्यक्तियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से चार की मृत्यु हो गई। पांच घायल व्यक्तियों को इलाज के लिए अलीगढ़ रेफर किया गया है।

कस्बा मोहनपुरा में मिट्टी की ढाय में दबकर चार महिलाओं की मौत हो गई, जबकि दो दर्जन से अधिक महिलाओं और बच्चे मिट्टी के अंदर दब गए। तत्काल ही बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। सुरंग इतनी गहरी थी कि नीचे दबे महिलाओं और बच्चों को निकालने के लिए जेसीबी बुलानी पड़ गई। अंदर से निकाले गए महिलाओं और बच्चों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। 

ये हादसा कस्बा मोहनपुरा में गांव रामपुर और कातौर गांव के बीच मंगलवार सुबह करीब सात बजे हुआ। बताया गया है कि गांव रामपुर की महिलाएं और बच्चे मिट्टी लेने के लिए यहां आए थे। उसी समय मिट्टी का ढाय अचानक गिर गई। मिट्टी के नीचे करीब 20 महिलाएं और बच्चे दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। 

 

 

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad