Advertisement

यूपी के लिए भाजपा के वादों के पिटारे में क्या है? अमित शाह ने जारी किया 'लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले मंगलवार को भारतीय जनता...
यूपी के लिए भाजपा के वादों के पिटारे में क्या है? अमित शाह ने जारी किया 'लोक कल्याण संकल्प पत्र 2022'

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव प्रचार समाप्त होने से पहले मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपना घोषणा पत्र यानी भाजपा के लोककल्याण संकल्प पत्र 2022 जारी कर दिया है। 

 

घोषणा पत्र जारी किए जाने के बाद केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश में किसानों और खेती के लिए बहुत काम किए गए हैं। प्रधानमंत्री ने किसानों के लिए हर साल 6,000 रुपए उनके अकाउंट में भेजने का काम किया है, जिससे छोटे और मंझले किसानों को श्रण मुक्त होने का फायदा मिला है।

 

अमित शाह ने यह भी कहा कि योगी जी ने लगभग 86 लाख लघु और सीमांत किसानों का 36 हज़ार करोड़ रुपए का कर्ज़ा माफ किया है और लगभग 4.72 लाख करोड़ रुपए श्रण किसानों को उपलब्ध कराने का काम किया है।

 

इससे पहले लखनऊ में घोषणा पत्र जारी किए जाने के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा ने अगले 5 सालों के लिए उत्तर प्रदेश के 25 करोड़ नागरिकों के जीवन में परिवर्तन करने के अपने लक्ष्य को लेकर अपना नया लोक कल्याण सकंल्प पत्र जारी किया है।

 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने यह भी कहा कि आज जब उत्तर प्रदेश में भाजपा के 5 साल बीत रहे हैं तो हम कह सकते हैं कि आज उत्तर प्रदेश में कानून का राज है। आज हर बहन, बेटी अपने आप को सुरक्षित महसूस कर सकती है। उन्होंने कहा कि 2012 से 2017 के बीच यूपी  में 700 से अधिक दंगे हुए, सैकड़ों लोग मारे गए। महीनों तक यूपी में कर्फ्यू रहता था। व्यापारी पलायन करते थे और बेटियां स्कूल नहीं जा पाती थीं। आज 5 साल बाद यूपी में दंगे समाप्त हुए हैं। यूपी में आज कर्फ्यू नहीं बल्कि धूम-धड़ाके से कांवड़ यात्रा निकलती है।

 

बता दें कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में 58 विधानसभा क्षेत्र के लिए आज शाम से चुनाव प्रचार थम जाएगा। इन क्षेत्रों में दस फरवरी को मतदान होना है। गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह के साथ पार्टी के अन्य दिग्गजों ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए लखनऊ में भाजपा के घोषणापत्र 'लोक कल्याण संकल्प पत्र' का विमोचन किया।

गृह मंत्री अमित शाह के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के प्रभारी केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान, सह प्रभारी केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा के साथ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष सुरेश खन्ना भाजपा के लोक कल्याण संकल्प को जारी किया।

इससे पहले यह लोककल्याण संकल्प पत्र 2022 रविवार को जारी किया जाना था। इसके लिए अमित शाह लखनऊ आ भी गए थे, लेकिन स्वर कोकिला लता मंगेशकर के निधन के कारण कार्यक्रम को निरस्त कर दिया था। अमित शाह के साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य व डा. दिनेश शर्मा के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने भाजपा प्रदेश मुख्यालय में लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी। भारत रत्न लता मंगेशकर के रविवार को निधन पर दो दिन के राष्ट्रीय शोक घोषित होने के कारण भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को लोक कल्याण संकल्प पत्र घोषित करने का कार्यक्रम स्थगित कर दिया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad