योजना का मुख्य उद्देश्य चयनित ग्राम पंचायतों को विकसित करना है। इसके अलावा जनता को आधारभूत सुविधाएं, जीवन के अच्छे अवसर देना, असमानताओं को कम करना और हकों को प्रदान करके समाज के सभी वर्गो के जीवनस्तर की गुणवत्ता व मापदंड को विकसित करने का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि इससे स्थानीय स्तर को विकसित करने में मदद मिलेगी और स्थानीय शासन के प्रभावी क्रियान्वयन से आसपास की ग्राम पंचायतों को सीखने और प्रेरणा मिलेगी। यह योजना सामाजिक सुरक्षा, पर्यावरण विकास, आर्थिक विकास, सामाजिक विकास और मानव विकास को भी सुनिश्चित करेगी। ग्राम पंचायत और ग्राम सभा को मजबूत व जवाबदेही बनाने के माध्यम से इस योजना का उद्देश्य स्थानीय लोकतंत्र को मजबूत करना भी है। लोगों द्वारा दी गई समस्याओं का निवारण समयबद्ध सुनिश्चित भी होगा और छ: माह के बाद ग्राम सभा द्वारा सोशल ऑडिट कार्यक्रम भी चलाया जाएगा।
खट्टर ने गोद लिया 25वां गांव
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत जिला कैथल के गांव क्योढक को विकसित करने लिए गोद लिया है। हरियाणा में यह 25वां गांव है, जिसे विधायक आदर्श ग्राम योजना के तहत विकसित करने के लिए गोद लिया गया है।

Advertisement
Advertisement
Advertisement