Advertisement

महिला ने पति और ससुराल वालों को जिंदा जलाया

वैवाहिक जीवन में विवाद के चलते एक महिला ने अपने ससुराल वालों के मकान में आग लगा दी जिससे उसके पति और परिवार के छह अन्य सदस्यों की मौत हो गई।
महिला ने पति और ससुराल वालों को जिंदा जलाया

यह घटना मदुरै जिले के कुमारपुरम गांव में तड़के हुई। पुलिस निरीक्षक मनोहरन ने यह जानकारी देते हुए आशंका जताई कि पति पत्नी के बीच विवाद इस वारदात का कारण हो सकता है। कन्नन (27) और पांडेश्वरी (25) का कुछ साल पहले विवाह हुआ था और मतभेदों के चलते दोनों करीब एक साल से अलग रह रहे थे।

कुछ दिन पहले ही गांव वालों के समझाने बुझाने के बाद कन्नन चेन्नई से वापस अपने गांव कुमारपुरम लौट आया था जहां वह अपने माता-पिता और बहन के साथ रहने लगा। बताया जाता है कि पांडेश्वरी वहां आई जहां कन्नन रह रहा था। उसने बाहर से दरवाजा बंद कर केरोसिन डाला और मकान में आग लगा दी। बाद में उसने सैदापेट्टी पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

मकान में जलने से कन्नन, उसके अभिभावकों वेलु (65) और पचियाम्मल (50), कन्नन की बहन सुगंधी (35) सुगंधी के बच्चे संगीता (17) और संगीत (12) की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि सुगंधी के 13 वर्षीय बेटे विनीत को पड़ोसी सरकारी अस्पताल ले गए जहां उसने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad