Advertisement

Elizabeth II के निधन से ब्रिटेन में क्या-क्या बदला जायेगा?

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। महारानी ने 70 साल से भी ज्यादा...
Elizabeth II के निधन से ब्रिटेन में क्या-क्या बदला जायेगा?

ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ का 96 साल की उम्र में गुरुवार को निधन हो गया। महारानी ने 70 साल से भी ज्यादा समय तक ब्रिटेन पर शासन किया। महारानी एलिजाबेथ के निधन के बाद अब उनके बड़े बेटे प्रिंस चार्ल्स को राजा बनाया जाएगा, जो किंग चार्ल्स-III  के नाम से जाने जाएंगे। किंग चार्ल्स को राजा बनते ही ब्रिटेन में कई चीजों में बदलाव हो सकते है। आइए हम एक-एक कर जानते है, किन-किन चीजों में बदलाव किया जाएगा।

ब्रिटेन का राष्ट्रीय गान

एलिजाबेथ के मृत्यु के बाद ब्रिटेन के राष्ट्रगान में बदलाव किया जाएगा, वो इसलिए क्योंकि अभी ऐंथम की पहली लाइन इस प्रकार है- God save our gracious Queen! 70 साल से यही गाया जा रहा था। अब क्वीन इस दुनिया में नहीं है और उनकी जगह किंग चार्ल्स यानी एक पुरुष ब्रिटेन की राजगद्दी पर आ गया है, इसलिए ऐंथम में 'Queen' की जगह King आ जाएगा। राष्ट्रगान में किंग या क्वीन का होना इस बात पर निर्भर करता है कि अभी मोनार्क कोई पुरुष है या महिला। राष्ट्रगान में सिर्फ Queen की जगह 'King' बदला जाएगा। इसके अलावा और अलावा कोई और परिवर्तन नहीं किया जाएगा।

बैंक नोट और सिक्के

ब्रिटेन में कैश नोट और सिक्के पर क्वीन के फोटो है, लेकिन अब उनके निधन के बाद नए राजा के चेहरे के साथ नए कैश नोट और सिक्के लाए जाएंगे। एक रिर्पोट के मुताबिक 4.5 बिलियन स्टर्लिंग बैंक नोट चलन में हैं, जिन पर महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का चेहरा है। द गार्डियन की रिपोर्ट के अनुसार इन नोटों को बाजार से हटाकर उनकी जगह नए महाराजा किंग चार्ल्स III की तस्वीर वाले नोटों को बदलने में कम से कम दो साल लग जाएंगे। ब्रिटेन के अलावा महारानी का फोटो कनाडा में कुछ $20 के नोटों पर, न्यूजीलैंड के सिक्कों पर, और पूर्वी कैरेबियाई केंद्रीय बैंक द्वारा जारी किए गए सभी सिक्कों और नोटों पर भी है, जिनके अब बदलने की संभावना है।

झंडा

ब्रिटेन में शाही परिवार के झंडे को "दी रॉयल स्टैंडर्ड" कहा जाता है। पूरे यूनाइटेड किंगडम में पुलिस स्टेशनों के बाहर लहराने वाले झंडों से लेकर नौसेना के जहाज पर इस्तेमाल किए जाने वाले झंडे तक, EIIR(Eligabeth 2Regina) लिखे हजारों झंडों को बदलने की आवश्यकता होगी।ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और न्यूजीलैंड जैसे कई ऐसे राष्ट्रमंडल देश हैं जहां रानी 'हेड ऑफ स्टेट' हैं। वहां रानी के लिए पर्सनल झंडा था, जिसका उपयोग रानी के आने पर किया जाता था, अब उन्हें भी बदला जायेगा।

पासपोर्ट

ब्रिटेन के पासपोर्टों पर दी गई जानकारी में 'Her Majesty' शामिल है। अब नए पासपोर्टों में इसे 'His Majesty' कर दिया जाएगा। ऐसा रॉयल फैमिली की सरकार, उनके राजकोष, कस्टम और एक्साइज आदि से जुड़े नामों में भी किया जा सकता है।

कॉमनवेल्थ

कॉमनवेल्थ 50 से ज्यादा देशों का एक संगठन है, इसके ज्यादातर सदस्य देशों पर कभी ब्रिटेन का राज रहा है। क्वीन एलिजाबेथ इस संगठन के सिंबॉलिक हेड थी, उनके निधन के बाद यह पद खाली हो गया है। ऐसा कोई नियम नहीं है कि उनके बाद उनका उत्तराधिकारी, यानी किंग चार्ल्स कॉमनवेल्थ के हेड बनेंगे। इसका फैसला संगठन के सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष मिलकर कर सकते है।

पोस्ट बॉक्स और स्टैंप

ब्रिटेन के सरकारी स्टैंप में भी बदलाव होगा, स्टैंप में शाही ताज के साथ ब्रिटेन की महारानी की तस्वीर छपी होती थी।लेकिन अब इसमें ब्रिटेन के नए किंग की तस्वीर लगाई जाएगी। ब्रिटेन के पुलिसकर्मियों के हेलमेट में भी बदलाव होगा। इससे पहले हेलमेट पर EIIR यानि Elizabeth 2Regina लिखा होता था, लेकिन अब इसे भी बदल दिया जायेगा।

अगर हम अन्य बदलाव की बात करे तो, ब्रिटिश पार्लियामेंट के सेशन की शुरुआत अब रानी के भाषण से नहीं बल्कि, राजा प्रिंस चार्ल्स के भाषण से शुरू होगी, शाही परिवार के वकील'QC ' यानी क्वींस काउंसिल की जगह की किंग्स काउंसिल कहलाएंगे। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad