Advertisement

क्या आप यह कलंक धो पाएगी?

आम आदमी पार्टी में यानी आप में जिस तरह जूतम पैजार चल रही है इससे इतना साफ हो जाता है कि पार्टी नेतृत्व किसी भी तरह की आलोचना सुनने के लिए तैयार नहीं है। पार्टी के संस्थापक सदस्य प्रशांत भूषण, योगेंद्र यादव, आनंद कुमार और अजीत झा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी से निकाला जा चुका है। पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल और उनके गुट की निरंकुशता के किस्से मीडिया में आम हैं।
क्या आप यह कलंक धो पाएगी?

पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक के दौरान केजरीवाल गुट के बाहुबली, विरोधियों को खुलेआम ललकार रहे थे। दिल्ली की सत्ता में आने के बाद पार्टी में जो कुछ भी हो रहा है क्या उस कलंक को पार्टी आने वाले दिनों में धो पाएगी?

इस बारे में हम अपने पाठकों की राय जानना चाहते हैं। आप अपनी राय नीचे लिखे कमेंट बॉक्स पर लिख सकते हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad