Advertisement

आईपीयू के कुलपति महेश वर्मा इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के ट्रस्टी निर्वाचित

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कुलपति पद्मश्री प्रो. (डॉ.) महेश वर्मा को इंडिया...
आईपीयू के कुलपति महेश वर्मा इंडिया इंटरनेशनल सेंटर के ट्रस्टी निर्वाचित

गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ विश्वविद्यालय के कुलपति पद्मश्री प्रो. (डॉ.) महेश वर्मा को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर का ट्रस्टी निर्वाचित किया गया है।

दंत विज्ञान के क्षेत्र में एक वैश्विक नाम, डॉ. वर्मा मौलाना आजाद इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज, नई दिल्ली में प्रोफेसर एमेरिटस भी हैं। वह इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ डेंटल रिसर्च (इंडिया) के अध्यक्ष और वर्ल्ड डेंटल फेडरेशन, जिनेवा, स्विट्जरलैंड के उपाध्यक्ष भी हैं।

इसके अलावा, वह विज्ञान समिति के उपाध्यक्ष के रूप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं। उन्हें दंत चिकित्सा के क्षेत्र में प्रतिष्ठित डॉ. बी.सी. रॉय पुरस्कार के अलावा कई अन्य राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से भी सम्मानित किया गया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad