Advertisement

गूगल डूडल में आयंगर

पूरे विश्व में योग का डंका बजाने वाले बीकेएस आयंगर का आज 97वां जन्मदिवस है। योग के प्रति उन्होंने लोगों में चेतना जगाई और देश के साथ विदेश में भी योग के प्रति चेतना को आगे बढ़ाया।
गूगल डूडल में आयंगर

गूगल सर्च इंजन अलग ढंग से किसी शख्सियत को याद करने के लिए जाना जाता है। आज जब गूगल की सुबह अनोखी थी। एक दुबला-पतला व्यक्ति गूगल के बीच में खड़ा पावर योग की मुद्राएं कर रहा है। कर्सर पास ले जाकर देखने पर पता चलता है कि यह बीकेएस आयंगर के 97वें जन्मदिन पर बनाया गया डूडल है।

 

विदेशों में भारत की योग परंपरा को फैलाने वाले बीकेएस आयंगर ही थे। अगस्त 2015 में उनका निधन हो गया था। भारत सरकार ने उन्हें योगदान के लिए पद्म पुरस्कार से सम्मानित किया था। सचिन तेंदुलकर भी उनसे योग सीख चुके हैं। आयंगर टाइम पत्रिका के सौ प्रभावशाली सूची में भी शामिल रह चुके हैं।

 

यह डूडल केविन लॉलिन ने तैयार किया है। यह भारत के अलावा रूस, ब्रिटेन, इंडोनेशिया, कनाडा में भी दिखाई देगा। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad