Advertisement

हाथों के लिए कुछ खास

शरीर के बाकी अंगों की बजाय हाथ ज्यादा शुष्क रहते है। कारण यह है कि हाथों की पीछे की त्वचा काफी पतली होती है और इसमें तैलीय ग्रन्थियों भी अपेक्षाकृत कम होती है। घरेलू महिलाओं के हाथ दैनिक कामों के दौरान बार-बार साबुन या डिटरजेंट के संपर्क में आते हैं, जिसकी वजह से हाथों की त्वचा को नुकसान पहुंचता है। वह शुष्क और रूखे हो जाते हैं। चेहरे के साथ-साथ हाथों की खूबसूरती भी बरकरार रहे, इसके लिए कुछ नुस्खे-
हाथों के लिए कुछ खास

नहाते समय हाथों का खास ध्यान रखना चाहिए। हाथों पर हल्की सी तेल मालिश कर सकते हैं। वास्तव में नहाने के तुरंत बाद शरीर में बॉडी लोशन और क्रीम लगाने से शरीर में आद्रता और नमी बनी रहती है।

 

इससे त्वचा की कोमलता भी बढ़ती है। इसके लिए आप तिल या जैतून का तेल प्रयोग कर सकते हैं। हाथ अत्यधिक शुष्क होने पर आप शुद्ध बादाम तेल को गर्म करके मालिश के लिए उपयोग में ला सकती हैं।

 

भारतीय घरों में परंपरागत तौर पर बेसन, दही और हल्दी को मिलाकर पेस्ट बनाकर प्रयोग में लाया जाता है। इस पेस्ट को 20 मिनट तक लगाकर इसे हल्के से खुरच दीजिए। बाद में ताजे पानी से नहाएं। इस प्रक्रिया को सप्ताह में दो-तीन बार करें। शुष्क और सांवली त्वचा वाले हाथों के लिए दो चम्मच सूरजमुखी तेल, 2 चम्मच नींबू जूस और एक चम्मच खुरदरी चीनी लीजिए। इन सब को मिलाकर पेस्ट बना लीजिए। इस पेस्ट को हाथों पर 15 मिनट तक लगाकर, इसे रगड़कर उतार दें। इस प्रक्रिया को सप्ताह में तीन दफा प्रयोग में ला सकते हैं।

 

हाथों और पांवों की त्वचा की अत्यधिक खुशकी से निपटने के लिए एक चम्मच गलीसरीन को 100 मिली लीटर गुलाब जल में मिलाऐं। इस मिश्रण को हाथों और पावों पर लगाने से इन अंगों पर नमी और कोमलता आ जाती है।

 

हाथों के रंग को साफ तथा मुलायम करने के लिए, हथेली पर थोड़ी सी चीनी रखकर इसमें नीबूं रस मिलाकर हाथों की पिछली त्वचा पर हल्के से मालिश  कीजिए। बाद में हाथ धो दें।

 

संतरे के ताजा छिलके लेकर उन्हें पीस दीजिए। फिर इन्हें अपने हाथों पर मलें। इससे हाथों की त्वचा में निखार आएगा। अत्याधिक शुष्क हाथों और नाखूनों के लिए एक चम्मच बादाम तेल, एक चम्मच तिल तेल तथा एक चम्मच गेंहू के बीजों का तेल मिलाकर मिश्रण बना लीजिए। इसे अपनी त्वचा और नाखूनों पर प्रतिदिन प्रयोग में लाएं।

 

बादाम तेल और शहद को बराबर मात्रा में मिलाकर, इसे नाखूनों और त्वचा पर लगाएं। शुष्क नाखूनों के लिए, किसी वनस्पति तेल में अपने नाखूनों को 10 मिनट तक डुबों कर रखें और इसके बाद गीले तौलिए से धो डालें।

 

हाथों में दाग धब्बों के लिए नीबूं के छिल्कों से दाग धब्बों को रगड़िये इसमें दाग धब्बे हट जाऐंगे। हाथों में चमक लाने के लिए ताजा संतरे को छिलकों को पीसकर इन्हें हाथ पर लगाएं। इससे हाथों की सुंदरता को चार चांद लग जाएंगे।

(शहनाज हुसैन, लेखिका सौंदर्य विशेषज्ञ हैं।)

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad