Advertisement

थाली से ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी पहुंची चना दाल

चना दाल उन छह सौ शब्दों में शामिल हो गई है जिसे हाल ही में ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में जगह मिली है। भारतीय व्यंजनों, भोजन का हिस्सा चना दाल अब रसोई के साथ-साथ ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी के पन्नों पर भी मिलेगी।
थाली से ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी पहुंची चना दाल

ऑक्सफोर्ड हर थोड़े अंतराल के बाद अपनी डिक्शनरी अपडेट करता है। इस बार तिमाही अपडेट में कई शब्दों के साथ चना दान को भी शामिल कर लिया गया। डिक्शनरी अपडेट करने वाली टीम का कहना है कि भारत में यह बहुत प्रचलित दाल है।

ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में कोशिश की जाती है कि अंग्रेजी में लाइफस्टाइल से लेकर करंट अफेयर्स तक विभिन्न भाषाओं के शब्द शामिल हो सकें। इस अपडेट में और बहुत से शब्द जैसे टेनिस का लोकप्रिय शब्द फोर्स्ड एरर को भी शामिल किया गया है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad