Advertisement

सबसे नापसंद लोगों की सूची में 4जी गर्ल

जिस इंटरनेट की तेजी के लिए साशा छेत्री ने प्रचार किया उसी तेजी ने उन्हें सबसे नापसंद सेलेब्रिटी का खिताब दिला दिया।
सबसे नापसंद लोगों की सूची में 4जी गर्ल

एयरटेल के 4जी विज्ञापन आने के बाद तरह-तरह के चुटकुले व्हॉट्स ऐप पर चल पड़े थे। जैसे करवाचौथ पर चुटकुल चला कि 4जी वाली लड़की ने अपने मोबाइल पर चांद डाउनलोड कर खाना भी खा लिया है। इस विज्ञापन की मॉडल साशा छेत्री घर-घर में पहचानी गई।

एयरटेल की 4जी सर्विस के विज्ञापन में आने वाली ‘4गर्ल’ के नाम से विख्यात यह लड़की गूंज इंडिया के मोस्ट हेटेड ब्रॉन्ड ऑफ 2015 की लिस्ट में सबसे ज्यादा नापसंद की जाने वाली हस्ती में पहले क्रम पर हैं।

साशा को अंदाजा भी नहीं होगा कि उनके बारे में कितने नकारात्मक चुटकुले और संदेश बने हैं। वह हर दिन टीवी पर दिखाई देती हैं और लोग उन्हें प्यार करने के बजाय नफरत करते हैं क्योंकि लोग एयरटेल की 4जी सर्विस से नाखुश हैं। इस नाखुशी का इजहार लोगों ने उन्हें मोस्ट हेटेड पर्सन पर वोट कर दिया है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad