Advertisement

फेसबुक इंडिया की प्रमुख के. रेड्डी ने पद छोड़ा

अपने विवादास्पद फ्री बेसिक अभियान को बंद करने के एक दिन बाद फेसबुक इंडिया की प्रबंध निदेशक के. रेड्डी ने आज अपने मौजूदा प्रभार से इस्तीफा दे दिया। उन्हें अमेरिका में नियुक्त किया जाएगा।
फेसबुक इंडिया की प्रमुख के. रेड्डी ने पद छोड़ा

फेसबुक ने उनका उत्तराधिकारी खोजने का काम शुरू कर दिया है। वह अब अगले छह से 12 महीनों में अमेरिका स्थित फेसबुक मुख्यालय जाएंगी। गौरतलब है कि फेसबुक ने कल भारत में फ्री बेसिक बंद कर दिया। दरअसल, संचार विनियामक टाई ने इसे उपयुक्त नहीं बताया था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad