Advertisement

सोनू निगम पर 'बैन' के खिलाफ सोशल मीडिया में उबाल

गायक सोनू निगम ने आरोप लगाया है कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता कुमार विश्वास का समर्थन करने पर जी ग्रुप ने उन्हें ब्लैकलिस्ट कर दिया है। सोनू निगम ने ट्वीट कर कहा है कि, तो जी ने मुझ पर बैन घोषित कर दिया है। मैं क्या कहूं, ईश्वर सब पर कृपा करें।
सोनू निगम पर 'बैन' के खिलाफ सोशल मीडिया में उबाल

उन्होंने दोबारा ट्वीट किया, ' यह सही हो या गलत, एक बात साफ है कि किसी को बैन करना पूरी तरह दुर्भाग्यपूर्ण है।' दरअसल, जी न्यूज ने कुछ दिनों पहले कुमार विश्वास का एक वीडियो दिखाया था। यह वीडियो बीते दिनों आप की जंतर-मंतर पर हुई किसान रैली का था। इस वीडियो के जरिए कुमार विश्वास पर आरोप लगाया गया था कि जब किसान गजेंद्र सिंह ने पेड़ पर फंदा लगाकर आत्महत्या की थी तब कुमार विश्वास ने कहा था ' लटक गया '।

इसपर सोनू निगम ने ट्वीट किया था, ' मैं राजनीति से बहुत दूर हैं, लेकिन मेरे कवि दोस्त कुमार विश्वास की खातिर इसकी सच्चाई बाहर आनी चाहिए।'  हालांकि इस बात का समर्थन कई और लोगों ने भी किया है कि सच्चाई बाहर आनी ही चाहिए। गौरतलब है कि जी ग्रुप के मालिक सुभाष चंद्रा का भाजपा प्रेम किसी से छिपा नहीं है।   

 

सोनू निगम के समर्थन न में

 

सरवम शिवम - जिस देश में 20 मीलियन से ज्यादा टि्वटर यूजर हों और वे कह रहे हों#IStandWithSonuNigam –यह लोकतंत्र की ताकत है।  

सोनू निगम - मैं आप सभी के समर्थन के लिए आपका आभारी हूं। मैं यकीन नहीं कर पा रहा हूं कि नकारात्मकता लंबे समय तक नहीं टिकी रह सकती। 

फेसबुक यूजर खैमू अब्बास - यह उनका नुकसान है,आप पर लगा बैन बताता है कि आप सही हैं।

प्रिया भार्गव -  हम सभी आपके साथ हैं। आप वही किजिए जो आपका दिल कहता है।

आदित्या चौरसिया – शायद जी टी वालों को गलत फहमी हो गई है कि उनके अलावा और कोई चैनल नहीं है। जी जैसे 56 चैनल और हैं। सोनू को कोई फर्क नहीं पड़ता। विनाश काले विपरीत बुद्धी।

मुकेश कुमार- जी टीवी से क्या इससे अलग किसी चीज़ की उम्मीद की जा सकती है। कार्पोरेट मीडिया द्वारा सेंसरशिप का एक और शर्मनाक वाकया।

  

कुमार विश्वास के समर्थन में-

 

कटाक्ष - जी टीवी ग्रुप ने कुमार विश्वास के समर्थन में ट्वीट करने पर गायक सोनू निगम पर बैन लगा दिया है, अपनी 'शर्म' पर बरसों पहले बैन लगा चुके सुभाष चंद्रा के लिए ये वाला बैन सबसे निम्न स्तर का है।

पंकज शर्मा तरुण- सूरज पर काले बादलों के छा जाने से सूरज के अस्तित्व पर कोई प्रभाव नहीं पड़ता है। उसकी रौशनी ब्रम्हांड को थोड़ी देर अंधेरा दे सकती है। सदा के लिए नहीं।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad