Advertisement

मोदी के इस नए मंत्री ने की थी डॉक्टरों से मारपीट, कांग्रेस ने लिया आड़े हाथ

मारपीट से जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मोदी के इस नए मंत्री ने की थी डॉक्टरों से मारपीट, कांग्रेस ने लिया आड़े हाथ

मोदी कैबिनेट में तीसरा फेरबदल हो गया है। 4 कैबिनेट मंत्री समेत 9 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ले ली है। इस बीच मोदी कैबिनेट में शामिल हुए एक नए मंत्री को लेकर चर्चा गरम है। कांग्रेस ने भी उस मंत्री को लेकर हमला बोला है। दरअसल, कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से भाजपा सांसद अनंत कुमार हेगड़े पर इसी साल की शुरुआत में डॉक्टरों से मारपीट का आरोप लगा था। इससे जुड़ा वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या था मामला?

यह मामला कर्नाटक के सिरसी शहर का था। यहां हेगड़े ने इसी साल 2 जनवरी को कथित तौर पर डॉक्टरों से मारपीट की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हेगड़े की मां अस्पताल में भर्ती थीं और वह उनसे मिलने पहुंचे थे। यहां उन्हें किसी रिश्तेदार ने बताया कि डॉक्टर उनकी मां का इलाज ठीक तरह से नहीं कर रहे हैं। यह सुनकर हेगड़े गुस्सा हो गए और उन्होंने डॉक्टरों और अस्पताल के कर्मचारियों के साथ जमकर पिटाई की। यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई थी और सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुई थी।

कांग्रेस ने बताई चिंताजनक

कांग्रेस नेता मनीष तिवारी ने नए मंत्री बने अनंत कुमार हेगड़े पर कहा कि सबसे चिंताजनक तो यह है कि जो हेगड़े जी, जिनको सरकार में शामिल किया गया है। जनवरी 2017 को इन्हें कैमरे पर डॉक्टरों की पिटाई करते हुए देखा गया था। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad