Advertisement

'मैं भाजपा के लिए प्रचार करूंगा अगर...', केजरीवाल ने पीएम मोदी को दी चुनौती, एक वादा भी किया

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले...
'मैं भाजपा के लिए प्रचार करूंगा अगर...', केजरीवाल ने पीएम मोदी को दी चुनौती, एक वादा भी किया

आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले एनडीए शासित राज्यों में मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की चुनौती दी और वादा किया कि अगर वह यह मांग पूरी करते हैं तो वह भगवा पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।

'जनता की अदालत' में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने भाजपा की "डबल इंजन" सरकारों पर सभी राज्यों में विफल होने का आरोप लगाया और भविष्यवाणी की कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से भी वे सत्ता से बाहर हो जाएंगी।

उन्होंने "डबल इंजन" मॉडल को "डबल लूट और डबल भ्रष्टाचार" करार दिया।

केजरीवाल ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री मोदी को चुनौती देता हूं कि फरवरी में दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले वे भाजपा शासित सभी 22 राज्यों में मुफ्त बिजली उपलब्ध कराएं। अगर वे ऐसा करते हैं तो मैं भाजपा के लिए प्रचार करूंगा।"

उन्होंने कहा, "एग्जिट पोल से पता चलता है कि हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में भाजपा की डबल इंजन सरकारें जल्द ही गिर जाएंगी।"

केजरीवाल ने भाजपा पर गरीब विरोधी होने का आरोप लगाया और दिल्ली में बस मार्शलों और डाटा एंट्री ऑपरेटरों को हटाने तथा होमगार्डों का वेतन रोकने का हवाला दिया।

उन्होंने आरोप लगाया, "दिल्ली में कोई लोकतंत्र नहीं है। यह उपराज्यपाल के शासन में है।"

गौरतलब है कि केजरीवाल ने 17 सितंबर को दिल्ली के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दिया था। उन्होंने सीएम आवास और सभी सरकारी सुविधाएं छोड़ने का ऐलान किया था। कुछ दिनों पहले उन्होंने मुख्यमंत्री आवास छोड़ भी दिया। उन्होंने इस्तीफा देते हुए कहा था कि अब वह सीएम की कुर्सी पर तभी बैठेंगे जब विधानसभा चुनाव में दिल्ली की जनता उन्हें बहुमत देगी। अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि वह अग्निपरीक्षा देने को तैयार हैं।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad