Advertisement

बोलती तस्वीर

संसद परिसर में बच्‍चों के बीच शत्रुघ्‍न सिन्‍हा

संसद परिसर में बच्‍चों के बीच शत्रुघ्‍न सिन्‍हा

नई दिल्ली में शीतकालीन सत्र के दौरान संसद भवन जाकर स्कूल की लड़कियों के एक समूह ने भाजपा सांसद शत्रुघ्न सिन्हा से मिलकर खूब सेल्‍फी ली। अपने खामोश डायलॉग से चर्चित शुत्रुघ्‍न स्‍कूली लड़कियों के साथ खूब खिललिखलाए और बतियाए।
भोपाल में टकराव

भोपाल में टकराव

मध्‍य प्रदेश की राजधानी भोपाल में मुस्लिम समुदाय ने पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ हिंदू महासभा के कमलेश तिवारी द्वारा की गई टिप्पणी पर विशाल विरोध प्रदर्शन किया गया। इकबाल मैदान में भारी संख्‍या में जुटे मुस्लिम लोगों ने एक स्‍वर में कहा कि हिंदुत्‍व को बढ़ावा देने वाले संगठनों को हमारे धर्म का अपमान करने का हक नहीं है।
चैंपियंस टेनिस लीग

चैंपियंस टेनिस लीग

नागपुर में चैंपियंस टेनिस लीग (सीटीएल) के दौरान नागपुर ओरेंजर्स की खिलाड़ी जेलेना जांकोविच से महिला एकल मुकाबला करतीं हैदराबाद एशेज की खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस
सेना का युद्धाभ्यास “दृढ़ संकल्प”

सेना का युद्धाभ्यास “दृढ़ संकल्प”

जैसलमेर में भारतीय सेना का युद्धाभ्यास “दृढ़ संकल्प” चल रहा है। इस मौके पर भारतीय सेना अपने जबरदस्त युद्ध कौशल तथा टैंकों की जबरदस्त फायरिंग का प्रदर्शन किया।
सीमा सुरक्षा बल का स्थापना दिवस

सीमा सुरक्षा बल का स्थापना दिवस

सीमा सुरक्षा बल ने अपने स्थापना दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह के दौरान मोटरसाइकिल पर अपने कौशल का प्रदर्शन किया। समारोह में सुरक्षा के बल के जवानों ने एक से बढ़कर एक हैरतंगेज कारनामों के प्रदर्शन से दर्शकों को चकित कर दिया।
भोपाल गैस त्रासदी के 31 वर्ष

भोपाल गैस त्रासदी के 31 वर्ष

2 दिसंबर 1984 को एक भयानक औद्योगिक दुर्घटना हुई जिसे भोपाल गैस त्रासदी के नाम से जाना जाता है। यूनियन कार्बाइड कंपनी के कारखाने से जहरीली गैस का रिसाव हुआ जिससे लगभग 15000 से अधिक लोगो की जान गई और अनगिनत लोग शारीरिक अपंगता का शिकार हुए।
मुंबई में अलर्ट

मुंबई में अलर्ट

मुंबई में आतंकवादी हमले की सूचना पर खतरे को भांपते हुए सोमवार को हाई अलर्ट घोषित किया। चूंकि आतंकियों का निशाना भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों पर ज्‍यादा रहता है, इस कारण मुंबई में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हाई अलर्ट के दौरान चौकसी बरती गई। घरेलू एवं अंतरराष्ट्रीय सेवाओं को कड़ी निगरानी के बीच जारी रखा गया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement