बेकरी का दावा है कि यह केक विश्व का सबसे महंगा केक हैं, जिसे बनाने में करीब एक महीने का वक्त लगा है। यह केक 4 फीट ऊंचा है, जिसका वजन 54 किलोग्राम है। इस केक को बनाने में 1200 से ज्यादा व्यक्तियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। केक को बनाने में 40 हजार डॉलर (करीब 25 लाख रुपए) का खर्च आया है। बता दें कि दुनिया के इस सबसे मंहगे केक में भारतीय फिल्मों के इतिहास में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म ‘दंगल’ की झलक दिखती है।
भारत के 70वें स्वतंत्रता दिवस के लिए समर्पित इस केक में बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ का ही एक दृश्य है, जिसमें मिस्टर परफेक्शनिस्ट की फोटो भी बनाई गई है। ‘ब्रॉडवे’ नाम की इस बेकरी ने गुरुर को ‘दंगल केक’ के बारे में फेसबुक पेज पर जानकारी दी थी। केक को बनाने में शुगर मेज़, चॉकलेट स्पंज, गानशे, बेल्जियम चॉकलेट, डिमररा शुगर और 75 ग्राम खाद्य सोने का उपयोग किया गया है।
इस केक को फिल्म के एक दृश्य पर बनाया गया है, जिसमें देखा जा सकता है कि फोगाट की बेटियां और ओलिंपिक विजेता गीता और बबिता एक अस्थाई अखाड़े में दंगल का अभ्यास कर रही हैं। खाने योग्य बनाए गए इस केक को करीब 240 लोगों में आराम से सर्व किया जा सकता है।
फोर्ब्स मैंगजीन के अनुसार, दंगल ने करीब दो हजार करोड़ की कमाई की है। फिल्म ने चीन में रिलीज होने के 53वें दिन 2.5 करोड़ का बिजनेस किया, जोकि भारतीय सिनेमा में एक रिकॉर्ड है।