दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में झुलसाने वाली गर्मी पड़ रही है और ऊपर से लोग उमस से भी परेशान हैं। लोग गर्मी के बचने के लिए न जाने क्या-क्या जुगाड़ कर रहे हैं। ऐसे में अगर कोई आप से ये कहे कि मुझे गर्मी नहीं लग रही बल्कि ठंड लग रही है तो आप उसे अजीब ही कहेंगे पर ऐसा नहीं है हरियाणा का एक शख्स ऐसा है जिनको गर्मियों में सर्दी और कड़कड़ाती सर्दियों में गर्मी लगती है।
दरअसल, दिल्ली से कुछ ही दूरी पर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले के शख्स संतराम का कहना है कि उसे भीषण ठंड महसूस हो रही है। इतना ही नहीं, भीषण गर्मी के बीच संतराम ने रजाई ओढ़ी है और वह अंगीठी के पास बैठा है। समाचार एजेंसी एएनआई ने संतराम की तस्वीरें भी जारी की हैं।
मामला हरियाणा के महेंद्रगढ़ का है
पूरा मामला महेंद्रगढ़ जिले के देरौली है, जहां के ग्रामीणों का भी कहना है कि संतराम को बचपन से ही गर्म के दिनों में ठंड लगती रही है। इसमें कुछ भी नया नहीं है।
संतराम की मानें तो उसे बहुत ठंड लग रही है। इसके चलते वह कंबल इस्तेमाल कर रहा है और ठंड से निजात नहीं मिलने पर वह अंगीठी जलाकर उसके पास बैठ जाता है। यह सिलसिला पूरी गर्म के दौरान चलता है।
ठंड के समय में संत लाल 3-4 बार नहाते हैं
ऐसा कहा जा रहा है कि आजकल संत लाल रजाई ओढ़ कर सोते हैं। उनको इस हाल में देख लोग अचरज में पड़ जाते हैं। दूसरी तरफ सर्दियों में कड़कती ठंड में जब हम लोग रजाई-कंबल में दुबके होते हैं और एक बार नहाने से पहले दस बार सोचते हैं तो संत लाल तीन चार बार नहाता है, फिर भी उसकी गर्मी कम नहीं होती तो वह बर्फ की सिल्ली पर सो जाते हैं। वह तब तक उस पर लेटे रहते हैं जब तक वह पिघल नहीं जाती।
ये बीमारी नहीं है: डॉक्टर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, संत लाल की हालत के देख डिप्टी सीएमओ डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि सर्दी और गर्मी का अहसास हमारे दिमाग में स्थित थर्मोरेगुलेटरी प्वाइंट से होता है। इस थर्मोरेगुलेटरी प्वाइंट को थैलेमस व हाईपो थैलेमस कंट्रोल करते हैं। अगर किसी भी इंसान को इससे संबंधित कोई बीमारी होती है तो मनुष्य को गर्मी में सर्दी और सर्दी में गर्मी का एहसास होता है।