Advertisement

रस्मों-रिवाज के साथ छत्तीसगढ़ में हुई 'मुर्गा-मुर्गी' की अनोखी शादी

शादियों के मौसम में हम आपको बताते हैं 'कालिया' और 'सुंदरी' के विवाह के बारे में। पूरे रश्मो-रिवाज और...
रस्मों-रिवाज के साथ छत्तीसगढ़ में हुई 'मुर्गा-मुर्गी' की अनोखी शादी

शादियों के मौसम में हम आपको बताते हैं 'कालिया' और 'सुंदरी' के विवाह के बारे में। पूरे रश्मो-रिवाज और धूमधाम के साथ हुई यह अनोखी शादी चर्चा का विषय बन गई है। आखिर इस शादी में ऐसा क्या था जो ये सुर्खियां बंटोर रही है।

दरअसल यह अनोखी शादी छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा स्थित हीरानार क्षेत्र में हुई है। 'कालिया' और 'सुंदरी' मुर्गा और मुर्गी हैं। इनके विवाह के लिए आम शादियों की तरह खास इंतजाम किए गए। कार्ड छपवाया गया। मंडप बनाया गया। और तो और गीत-संगीत का भी कार्यक्रम रखा गया। महिलाओं ने डांस नृत्य किया।

इस दौरान साज-श्रृंगार में भी कोई कमी नहीं रही। शादी के दौरान 'कालिया' और 'सुंदरी' को लाल चुनरी ओढ़ाया गया। रीति रिवाज पूरा करते हुई इनका विवाह किया गया।

इस शादी के पीछे आखिर क्या मक्सद था? इस पर स्थानीय लोगों का कहना है कि कालिया' और 'सुंदरी'  कड़कनाथ प्रजाति के हैं। इस प्रजाति की कई विशेषताएं हैं। इसके बारे में लोगों को जागरूक करने के लिए ही यह अनोखी शादी की गई।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad