Advertisement

मंडप से दूल्हे को किडनैप करने की हद तक क्यों पहुंची रिवाल्वर रानी, ये रही वजह

शादी का मंडप सजा है। एक स्कॉर्पियो आकर रुकती है। कार से तीन लोग निकलते हैं। जिनमें एक लड़की के हाथ में रिवोल्वर है। देखते ही देखते लड़की दूल्हे की कनपटी पर रिवोल्वर सटाकर सरेआम उसे किडनैप कर ले जाती है।
मंडप से दूल्हे को किडनैप करने की हद तक क्यों पहुंची रिवाल्वर रानी, ये रही वजह

वहां मौजूद सबकी जुबां पर एक ही सवाल, कौन है ये लड़की और दूल्हे को अगवा क्यों किया? रिवोल्वर रानी की अरेस्टिंग के बाद इस पूरे मामले का पटाक्षेप हो गया है। दूल्हे को को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  

उत्‍तर प्रदेश के हमीरपुर से शादी के मंडप से दूल्‍हे को किडनैप करने वाली रिवोल्‍वर रानी को बुधवार को अरेस्ट कर लिया गया है। सोमवार रात को हमीरपुर के भवानी गांव से भरे मंडप से हथियार के बल पर दूल्हे अशोक यादव का अपहरण कर लिया गया था।

पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया है कि लड़की का नाम वर्षा साहू है। वर्षा बांदा जिले के रहने वाले अशोक यादव के साथ एक क्लीनिक में काम करती थी। दोनों के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसी बीच अशोक की दूसरी लड़की से शादी तय हो गई। जयमाला से ठीक पहले वर्षा साहू ने अशोक को किडनैप कर लिया था। दूल्हे को भी गुरुवार को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad