Advertisement

अब मेट्रो कराएगी दिल्ली की विरासत का दीदार

दिल्ली वॉक के जरिए राष्ट्रीय राजधानी के ऐतिहासिक स्थलों तक सैलानियों की पहुंच दिल्ली मेट्रो द्वारा...
अब मेट्रो कराएगी दिल्ली की विरासत का दीदार

दिल्ली वॉक के जरिए राष्ट्रीय राजधानी के ऐतिहासिक स्थलों तक सैलानियों की पहुंच दिल्ली मेट्रो द्वारा आसान बनाने के प्रयोग की कामयाबी के बाद अब इस परियोजना को आगे बढ़ाने का फैसला किया गया है।

दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन (डीएमआरसी) ने दिल्ली वॉक के पायलट प्रोजेक्ट की कामयाबी के बाद गुरुवार को  नवंबर महीने के लिए आठ टूर कार्यक्रम जारी किया है। डीएमआरसी की ओर से जारी आधिकारिक बयान के मुताबिक, इस महीने प्रत्येक सप्ताहांत आयोजित दिल्ली वॉक में मुगलकालीन दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों को शामिल किया गया है।

इसके तहत चार नवंबर से शुरू हो रहे दिल्ली वॉक में इस महीने पुरानी दिल्ली स्थित विश्व विरासत स्थल लाल किला के अलावा जामा मस्जिद, चांदनी चौक और चावड़ी बाजार की सैर कराई जाएगी। प्रत्येक स्थल के लिए दो दिन दिल्ली वॉक का कार्य्रकम बनाया गया है। इसमें लाल किले के लिए चार और 18 नवंबर को, जामा मस्जिद के लिए पांच और 19 नवंबर को, चांदनी चौक में 11 और 25 नवंबर को और चावड़ी बाजार में 12 और 26 नवंबर को आयोजित दिल्ली वॉक के जरिए घुमाया जाएगा।

डीएमआरसी और दिल्ली दर्शन से जुड़ी संस्था ‘‘दिल्ली वॉक’’ के साझा प्रयास से राष्ट्रीय राजधानी स्थित के ऐतिहासिक महत्व से पर्यटकों को रूबरू कराया जाता है। दिल्ली वॉक में पर्यटकों के समूह को संबंध स्थल पर परिचर्चा एवं अन्य गतिविधियों द्वारा ऐतिहासिक महत्व से अवगत कराया जाता है। दिल्ली वॉक में शामिल होने के लिए सैलानियों को ऑनलाइन बुकिंग की सुविधा मुहैया कराई गई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad