Advertisement

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की कमान मिलने के बाद सिद्धू ने कैप्टन को किया इग्नोर, किया गांधी परिवार का शुक्रिया

लंबे समय की कड़ी मशक्कत के बाद पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष की कमान अब पूर्व क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह...
पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष की कमान मिलने के बाद सिद्धू ने कैप्टन को किया इग्नोर, किया गांधी परिवार का शुक्रिया

लंबे समय की कड़ी मशक्कत के बाद पंजाब में कांग्रेस अध्यक्ष की कमान अब पूर्व क्रिकेटर और नेता नवजोत सिंह सिद्धू के हाथ आ गई है। जिसके बाद नए अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने गांधी परिवार का शुक्रिया किया है। उन्होंने कहा, "मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का आभारी हूं कि उन्होंने मुझ पर विश्वास किया और मुझे यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी।" इसके अलावा सिद्धू ने कांग्रेस अध्यक्ष पद मिलने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहीं जिक्र भी नहीं किया। 

नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रतिक्रिया देते हुए अपने पिता के कांग्रेस कनेक्शन का भी जिक्र किया और जवाहर लाल नहरू के साथ उनकी तस्वीर शेयर की और लिखा कि उनके पिता एक कांग्रेस कार्यकर्ता थे, जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी। आज वहीं काम और सपने को वह आगे बढ़ा रहे हैं और कांग्रेस को मजबूत करने के लिए खड़े हैं।

उन्होंने एक और ट्वीट में लिखा, "मैं कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी का शुक्रिया करता हूं जिन्होंने मुझपर भरोसा जताया है।"

नवजोत सिंह सिद्धू ने आगे कहा कि वह कांग्रेस परिवार के सभी सदस्य के साथ मिलकर काम करेंगे और जीतेगा पंजाब मिशन को आगे बढ़ाएंगे। पंजाब मॉडल और हाईकमान सूत्रीय एजेंडा के माध्यम से लोगों की शक्ति वापस देने के लिए मेरी यात्रा अभी शुरू हुई है।

यह भी पढ़ें - नवजोत सिंह सिद्धू को मिली पंजाब कांग्रेस की कमान, 4 कार्यकारी अध्यक्ष भी किए नियुक्त

 

बता दें कि कांग्रेस द्वारा नवजोत सिंह सिद्धू को पार्टी की पंजाब इकाई का नया अध्यक्ष नियुक्त किए जाने के बाद रविवार रात अमृतसर, पटियाला और पंजाब के अन्य स्थानों पर जश्न मनाया गया। पीपीसीसी अध्यक्ष के रूप में नामित होने के बाद सिद्धू ने जालंधर से लौटते समय पटियाला के दुख निवारण साहिब गुरुद्वारे में मत्था टेका। उसके बाद रात 11 बजकर 40 मिनट पर जब वह पटियाला स्थित अपने आवास पहुंचे तो उनके समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad