Advertisement

अखिलेश ने यूपी रेड को बताया बदनाम करने की साजिश, बोलें- नफरत की दुर्गंध फैलाने वाले सौहार्द की सुगंध कैसे पसंद करेंगे

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के एमएलसी पुष्पराज उर्फ पम्पी जैन के ठिकानों पर शुक्रवार को...
अखिलेश ने यूपी रेड को बताया बदनाम करने की साजिश, बोलें- नफरत की दुर्गंध फैलाने वाले सौहार्द की सुगंध कैसे पसंद करेंगे

उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के एमएलसी पुष्पराज उर्फ पम्पी जैन के ठिकानों पर शुक्रवार को आयकर विभाग की छापेमारी पर राजनीति गरमाई शुरू हो गई है। इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की इस कार्रवाई पर अब सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कन्नौज में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर केंद्र और यूपी सरकार को घेरा है। भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि नफरत की दुर्गंध फैलाने वाले सोहार्द की सुगंध कैसे पसंद करेंगे। उन्‍होंने कहा कि पीयूष जैन के यहां छापामारी के दौरान सपा को बदनाम करने का प्रयास किया गया। हिटलर के जमाने में उनके यहां सिर्फ एक प्रोपेगेंडा मिनिस्‍टर था। यहां पूरी की पूरी प्रोपेगेंडा पार्टी है।

यादव ने कहा कि नफरत की दुर्गंध फैलाने वाले भाजपा के लोग, सौहार्द की सुगंध को कैसे पसंद करेंगे। ये समाजवादी इत्र बनाने वाले पुष्पराज जैन को ढूंढने गए थे और उन्होंने अपने ही साथी पीयूष जैन को ढूंढ निकाला।

समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि अब अपनी खीझ मिटाने के लिए समाजवादी इत्र बनाने वाले पुष्पराज जैन के यहां छापा मारा है और इनके साथ कई और भी लपेटे में आ गए हैं क्योंकि भाजपा को दिखाना है कि हम निष्पक्ष हैं।

बता दें कि कानपुर और कन्नौज में पीयूष जैन के घर 194 करोड़ रुपये और 23 किलो सानो बरामद करने के बाद डीजीजीआई के निशाने पर कई कारोबारी आ गए हैं। यूपी में चली टैक्स रेड के तहत पीयूष के बाद अब आयकर विभाग ने पुष्पराज जैन के यहां छापा मारा है। पुष्पराज समाजवादी पार्टी के एमएलसी हैं।

आयकर विभाग ने शुक्रवार को कर चोरी की जांच के तहत उत्तर प्रदेश में इत्र व्यापारियों और कुछ अन्य से जुड़े कई परिसरों पर छापेमारी की। आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कन्नौज, कानपुर, राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, सूरत, मुंबई और कुछ अन्य स्थानों पर छापेमारी की जा रही है और लगभग 20 परिसरों को कवर किया जा रहा है।

सूत्रों ने बताया कि विभाग परफ्यूम के कारोबार और इससे जुड़े कारोबार से जुड़ी कुछ संस्थाओं के कई ठिकानों की तलाशी ले रहा है। अधिकारियों ने छापेमारी करने वालों की सही पहचान की पुष्टि नहीं की है।

समाजवादी पार्टी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए दावा किया कि कन्नौज में उसके एमएलसी पुष्पराज उर्फ पम्पी जैन के परिसरों पर छापेमारी की गई है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad