Advertisement

ईद की नमाज़ में शामिल हुए अखिलेश यादव, लोगों को दी बधाई

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को यहां ऐशबाग ईदगाह में ईद की नमाज में शामिल हुए और...
ईद की नमाज़ में शामिल हुए अखिलेश यादव, लोगों को दी बधाई

समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव बृहस्पतिवार को यहां ऐशबाग ईदगाह में ईद की नमाज में शामिल हुए और उन्होंने लोगों को ईद की बधाई दी।

 मीडिया से बातचीत में यादव ने कहा कि भारत में हम विभिन्न समुदायों के साथ मिलकर त्यौहार मनाते हैं। यह हमारी संस्कृति की पहचान है। उन्होंने कहा“मुझे उम्मीद है कि हमारी साझा संस्कृति के साथ हम इस देश को समृद्धि की तरफ ले जाएंगे।”

यादव ने शुरुआत में त्यौहार पर कोई राजनीतिक टिप्पणी करने से इनकार किया। हालांकि उन्होंने मैनपुरी लोकसभा क्षेत्र के बारे में कहा कि लोग इस बार बदलाव के लिए यह चुनाव लड़ रहे हैं।

 मैनपुरी से उनकी पत्नी डिंपल यादव उम्मीदवार हैं, जबकि भाजपा ने प्रदेश के कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह को मैनपुरी से मैदान में उतारा है।

यादव ने कहा, “लोग देख रहे हैं कि हमारे देश में क्या चल रहा है? कानून व्यवस्था की क्या स्थिति है? हमारी बेरोजगारी का स्तर क्या है? और स्वतंत्र प्रेस कहां है? हम स्वास्थ्य और गरीबी सूचकांक में कहां खड़े हैं?”

उन्होने कहा, “लोग इन मुद्दों पर मतदान करने जा रहे हैं। हमारी सीमाएं क्यूं सिकुड़ रही हैं। हमें चिंता करनी चाहिए कि अंतरराष्ट्रीय सीमाओं पर असुरक्षा बढ़ी है। इस देश के लोगों ने बदलाव लाने का निर्णय किया है और यह बदलाव होगा।”

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad