Advertisement

शाह ने संविधान को बताया लोकतंत्र की आत्मा, कहा- मोदी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध

संविधान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब को नमन करते हुए कहा, "मोदी...
शाह ने संविधान को बताया लोकतंत्र की आत्मा, कहा- मोदी सरकार सभी वर्गों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध

संविधान दिवस के अवसर पर शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बाबा साहब को नमन करते हुए कहा, "मोदी सरकार बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलते हुए हर वर्ग के लोगों के अधिकार व कल्याण के लिए प्रतिबिद्ध है।"

नई दिल्ली में शुक्रवार को संविधान दिवस के अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि मोदी सरकार भीम राव अम्बेडकर के पदचिन्हों पर चलते हुए देश के हर वर्ग के लोगों के कल्याण व अधिकारों के लिए प्रतिबिद्ध है। शाह ने देश की संविधान को लोकतंत्र की आत्मा भी बताया।

अपने ट्वीट में शाह ने कहा, "संविधान लोकतंत्र की आत्मा होने के साथ-साथ भारत की एकता व प्रगति का मूल आधार है। संविधान दिवस पर भारतीय संविधान के शिल्पी बाबासाहेब अंबेडकर व सभी महापुरुषों को नमन करता हूं।"

उन्होंने आगे कहा, "मोदी सरकार बाबा साहब के पदचिन्हों पर चलकर देश के हर वर्ग के कल्याण व उन्हें अधिकार दिलाने हेतु कटिबद्ध है।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad