Advertisement

पूर्व सांसद अनु टंडन सपा में हुई शामिल, अखिलेश यादव- भाजपा सरकार में संविधान खतरे में

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि इस...
पूर्व सांसद अनु टंडन सपा में हुई शामिल, अखिलेश यादव- भाजपा सरकार में संविधान खतरे में

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर हमला बोलते हुए कहा कि इस सरकार में दलितों, पिछड़ों और सवर्णों सभी को अपमानित किया जा रहा है। भाजपा सरकार में संविधान खतरे में है। इस सरकार को हटाना जरूरी है। हम समाजवादी पार्टी में अच्छे लोगों को जोड़ रहे हैं। जिससे भाजपा सरकार को हटाकर एक अच्छी सरकार बनाई जाए। यादव सपा प्रदेश मुख्यालय पर उन्नाव की पूर्व सांसद अनु टंडन के समाजवादी पार्टी में शामिल होने के अवसर पर पत्रकारों को संबोधित कर रही थीं।
 
बसपा पर एक बार फिर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा भी सपा को हराना चाहती हैं और बसपा भी सपा को ही हराना चाहती है। आखिर कोई तो बात है जिसकी वजह से दोनों समाजवादी पार्टी से ही लड़ना चाहती है। यादव ने कहा कि हमारा किसी से विरोध नहीं है। हम प्रदेश में सभी जाति धर्म और वर्गों को साथ लेकर एक अच्छी सरकार बनाना चाहते हैं। जिसे प्रदेश की जनता को अच्छी सड़कें अच्छी मेडिकल सुविधाएं और किसानों को लाभ मिले। सपा बसपा गठबंधन को तत्कालिक राजनीतिक परिस्थितियों की जरूरत बताते हुए यादव ने कहा कि हम भाजपा को हराना चाहते थे और उत्तर प्रदेश में हमने उस गठबंधन के जरिए भाजपा की सीटें कम की।
 
अखिलेश ने कहा कि समाजवादियों ने हमेशा यही सोचा है की साइकिल के दो पहियों मे एक डॉक्टर लोहिया की विचारधारा है, तो दूसरी डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की विचारधारा है। समाजवादी पार्टी सभी को साथ लेकर चलेगी। एमएलसी चुनाव को लेकर बसपा प्रमुख मायावती के बयान पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी कलर्स 2022 का विधानसभा चुनाव है। अब उनका जोर पता नहीं क्यों एमएलसी के चुनाव पर ही है।
 
कोरोनावायरस पर अखिलेश यादव ने कहा कि कोरोनावायरस समेत तमाम तरह की बीमारियां उत्तर प्रदेश से 2022 में भाजपा सरकार के साथ ही चली जाएंगी।
 
उन्होंने कहा कि यहां पर वायरस से लड़ने की कोई तैयारी नहीं है। दुनिया के उन देशों में जहां से यह बीमारी चली वहां तो  दोबारा से लाक डाउन किया जा रहा है।  यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहन बेटियां सुरक्षित नहीं है सरकार को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। देश में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है मुख्यमंत्री जहां जाते हैं वही हत्या हो जाती हैं। मुख्यमंत्री की भाषा और उनके शब्दों का चयन देखिए। कहने को तो उनके पास दिव्य शक्ति है। लेकिन यह दिव्य शक्ति शब्दों के चयन में पता नहीं कहां खो जाती है। यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में विकास ठप हो गया है कोई भी अच्छी कंपनी यहां काम नहीं करना चाहती है। ग्रीन सोलर एनर्जी समेत बिजली की एक यूनिट सरकार ने नहीं बनाई है। यादव ने कहा कि जनता भाजपा से बहुत नाराज है और बीजेपी उपचुनाव हारने जा रही है। तमाम तरह के हथकंडे अपना रही है कोटेदारों और प्रधानों से वोट डलवाने की कोशिश कर रही है लेकिन इस बार जनता की नाराजगी उस पर भारी पड़ेगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad