Advertisement

ओडिशा में बीजद के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर, भाजपा नेता तोमर ने कहा- कमल खिलेगा!

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य विजयपाल सिंह तोमर ने दावा किया कि...
ओडिशा में बीजद के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर, भाजपा नेता तोमर ने कहा- कमल खिलेगा!

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं राज्यसभा के पूर्व सदस्य विजयपाल सिंह तोमर ने दावा किया कि ओडिशा में 24 वर्ष से सत्ता पर काबिज बीजू जनता दल (बीजद) सरकार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर का फायदा उनकी पार्टी को होगा और राज्य में ‘‘मजबूत मोदी लहर’’ मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को सत्ता से हटा देगी।

तोमर ने ‘पीटीआई’ के साथ एक साक्षात्कार में कहा, ‘‘यहां सत्ता विरोधी लहर है और ओडिशा के लोगों ने इस बार बीजद सरकार को बदलने का फैसला किया है। इसी तरह, पूरे भारत में एक मजबूत मोदी लहर है जिसका असर राज्य में भी महसूस किया गया है।’’

तोमर ने दावा किया कि भाजपा राज्य की 21 लोकसभा सीट में से कम से कम 16 और विधानसभा की 147 सीट में से 80 पर जीत हासिल करेगी। मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी सहयोगी बीजद नेता वी के पांडियन और उनकी तमिल पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए तोमर ने कहा, ‘‘ एक व्यक्ति ‘सुपर सीएम’ बन गया और असली प्रमुख के रूप में सरकार चला रहा है। क्या इसका कोई औचित्य है? इसलिए इस बार भाजपा न केवल ओडिशा को एक विकसित राज्य बनाने के लिए लड़ रही है, बल्कि ओडिशा के गौरव के लिए भी लड़ रही है।’’

उन्होंने कहा कि एक बार जब भाजपा यहां डबल इंजन की सरकार बना लेगी तो सभी केंद्रीय योजनाएं और ‘मोदी की गारंटी’ यहां भी लागू की जाएंगी।निवर्तमान विधायकों, सांसदों और पूर्व विधायकों एवं पूर्व सांसदों समेत बड़ी संख्या में बीजद के वरिष्ठ नेता भाजपा में शामिल हुए हैं। नेता ने कहा कि इसके अलावा, पार्टी ने मतदान केंद्रों से लेकर मंडल और जिला स्तर तक अपने संगठन को मजबूत किया है।भा

भाजपा के दो नेताओं भृगु बक्शीपात्रा और लेखश्री सामंत सिंघार के बीजद में शामिल होने पर तोमर ने कहा, ‘‘ हमने उन्हें विधायक का टिकट देने से इनकार कर दिया लेकिन बीजद ने उन्हें लोकसभा टिकट दिया है। इससे पता चलता है कि बीजद अब कहां खड़ी है।’’

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad