Advertisement

यूपी: भाजपा के इस सहयोगी ने मांगा उप मुख्यमंत्री का पद, बोले -18 फ़ीसदी वोट और 160 सीटों पर प्रभाव हमारी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने...
यूपी: भाजपा के इस सहयोगी ने मांगा उप मुख्यमंत्री का पद, बोले -18 फ़ीसदी वोट और 160 सीटों पर प्रभाव हमारी ताकत

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा की सहयोगी निषाद पार्टी के अध्यक्ष संजय निषाद ने सत्तारुढ़ पार्टी से बड़ी मांग की है। उनका कहना है कि भाजपा ने हमसे एक कैबिनेट पोस्ट और एक राज्यसभा सीट देने का वादा किया था। अब हमारी मांग है कि आगामी चुनाव में भाजपा की ओर से उन्हें उप मुख्यमंत्री का चेहरा बनाया जाए। संजय निषाद ने दावा किया कि यूपी में निषाद समुदाय के 18 प्रतिशत वोट हैं। राज्य की 160 सीटों पर निषाद समुदाय का प्रभाव है। भाजपा को इसका पूरा फायदा मिलेगा। 

संजय निषाद ने संवाददाताओं से कहा है कि उन्होंने (भाजपा) हमसे कैबिनेट पद और राज्यसभा सीट का वादा किया था। 2022 के विधानसभा चुनाव में मुझे उपमुख्यमंत्री का चेहरा होना चाहिए। अगर वे हमें चोट पहुंचाएंगे तो वे भी खुश नहीं रहेंगे। हम अपने आरक्षण के मुद्दे के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

निषाद का दावा है कि प्रदेश में 160 विधानसभा क्षेत्र निषाद के पास है और यहां 70 ऐसी सीटें हैं जहां निषाद समुदाय की आबादी 75 हजार से ज्यादा है। निषाद पार्टी 100 सीट जीतने का संपल्प लेकर बूथ स्तर पर काम कर रही है। हमें सीएम ना सही, उपमुख्यमंत्री पद का चेहरा बनाकर चुनाव में जाने से भाजपा को लाभ होगा।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad