Advertisement

'आटे में नमक बराबर रिश्वत चलती है', घूस की शिकायत पर बोलीं बसपा विधायक

देश में रिश्वतखोरी आम समस्या है। इस बीच मध्य प्रदेश की बसपा विधायक राम बाई सिंह ने बताया कि घूस का क्या...
'आटे में नमक बराबर रिश्वत चलती है', घूस की शिकायत पर बोलीं बसपा विधायक

देश में रिश्वतखोरी आम समस्या है। इस बीच मध्य प्रदेश की बसपा विधायक राम बाई सिंह ने बताया कि घूस का क्या पैमाना होना चाहिए। बसपा विधायक राम बाई सिंह ने अपने एक बयान में कहा, 'आटे में नमक बराबर रिश्वत चल सकती है।' बता दें, राम बाई सिंह पथरिया विधानसभा सीट से बहुजन समाज पार्टी की विधायक हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, बसपा की चर्चित विधायक राम बाई सिंह के पास सतऊआ गांव के कुछ लोग अधिकारियों की शिकायत लेकर पहुंचे थे। आरोप था कि प्रधानमंत्री आवास के नाम पर सहायक, सचिव हज़ारों रुपए वसूल रहे थे। इसी के बाद विधायक ने गांव में पहुंचकर जन चौपाल लगाई, जिसमें गांव वालों ने अधिकारियों के सामने ही उनकी शिकायत की। गांव वालों का आरोप था कि अधिकारियों द्वारा 5 से 10 हजार रुपए तक घूस ली जाती है।

ग्रामीणों की शिकायत के बाद बसपा विधायक राम बाई ने कहा, 1,000 रुपए लेते तो कोई परेशानी नहीं थी। आटे में नमक चलता है, हम तुमसे मना नहीं कर रहे हैं। किसी से पूरी थाली कैसे छीन सकते हो? हमें भी पता है कि अंधेर नगरी चौपट राजा चल रहा है, मगर इतना भ्रष्टाचार ठीक नहीं। कहा कि सवा लाख के घर में 5-10 हजार की रिश्वत लेना गलत है।

इस दौरान विधायक ने रोजगार सहायक से कहा कि अगर तुम्हारी बात की जाए तो तुम्हारे घर में 1 लाख रुपए का बाथरूम बना होगा और यहां गरीब सवा लाख में अपना पूरा घर बना रहे हैं। इसके बाद भी यदि आप उनसे 5 से 10 हजार लेंगे तो शर्म आनी चाहिए।



अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad