Advertisement

कैबिनेट विस्तार: अनुप्रिया, पारस और आरसीपी सिंह, जानें यूपी-बिहार से किन नेताओं को मिल सकती है जगह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का आज यानी बुधवार को विस्तार होने जा रहा है। जानकारी के...
कैबिनेट विस्तार: अनुप्रिया, पारस और आरसीपी सिंह, जानें यूपी-बिहार से किन नेताओं को मिल सकती है जगह

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल का आज यानी बुधवार को विस्तार होने जा रहा है। जानकारी के अनुसार शाम 6 बजे होने वाले शपथ ग्रहण में कुल 43 मंत्री शपथ लेंगे। इनमें नए और पुराने दोनों मंत्री शामिल होंगे।संभावित मंत्री फिलहाल पीएम के आवास पर मौजूद हैं। कैबिनेट मंत्रियों की रेस में सबसे ज्यादा चर्चा उत्तर प्रदेश और बिहार के नामों पर चल रही है। इन दोनों राज्यों से सबसे ज्यादा सांसद मंत्री बनने की संभावनाएं जताई जा रही है। मोदी सरकार दूसरे कार्यकाल के दो साल पूरे करने के बाद पहली बार कैबिनेट में बदलाव करने जा रही है।

मोदी कैबिनेट में मिल सकती हैं इन्हें जगह

पशुपति पारस - मोदी कैबिनेट की लिस्ट में सबसे पहला नाम लोक जनशक्ति पार्टी के नेता पशुपति पारस का है। पशुपति को भाजपा का मंत्री बनाया जा सकता है, उन्हें पीएम आवास बुलाया गया है। जहां प्रधानमंत्री आज शपथ लेने वाले मंत्रियों को संबोधित करेंगे।

अनुप्रिया पटेल - उत्तर प्रदेश में आगामी चुनाव को देखते हुए भाजपा ने सहयोगी दलों पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। अपना दल (एस) अनुप्रिया पटेल को मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाया जा सकता है। उन्हें पीएम आवास पर बुलाया गया है।

आरसीपी सिंह - नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) से तीन मंत्रियों के बनने की संभावना थी, लेकिन फिलहाल केवल आरसीपी सिंह को ही पीएम आवास बुलाया गया है।

एसपी सिंह बघेल- यूपी के आगरा से भाजपा सांसद एसपी सिंह बघेल को भी मोदी कैबिनेट का मंत्री बनाया जा रहा है।

अजय मिश्रा- यूपी के लखीमपुर खीरी से भाजपा सासंद अजय मिश्रा भी पीएम आवास पहुंचे हैं।

दिलेश्वर कामल- बिहार के सुपौल सीट से सांसद दिलेश्वर कामत को जेडीयू कोट से राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।

एसपी सिंह बघेल- यूपी के आगरा से भाजपा सांसद एसपी सिंह बघेल को भी मंत्री बनाया जा सकता है। वह भी पीएम आवास पर मौजूद हैं।

रामनाथ ठाकुर- जेडीयू कोटे से ही रामनाथ ठाकुर को राज्य मंत्री बनाया जा सकता है।

चेंद्रेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी- ये भी जेडीयू कोटे से राज्य मंत्री बनाए जा सकते हैं।

 

Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad