Advertisement

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: भाजपा ने लहराया राज्य में परचम, कांग्रेस ने गंवाई सत्ता

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती रविवार यानी आज सुबह 8 बजे शुरू हो गई। चुनाव आयोग के...
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: भाजपा ने लहराया राज्य में परचम, कांग्रेस ने गंवाई सत्ता

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती रविवार यानी आज सुबह 8 बजे शुरू हो गई। चुनाव आयोग के मुताबिक, रुझानों में 90 विधानसभा सीटों में से भाजपा 54 और कांग्रेस 36 सीटों पर आगे है। वहीं, नतीजों की बात करें तो भाजपा 17 और कांग्रेस 7 सीटें अभी तक अपने नाम चुकी है। वर्तमान में, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार छत्तीसगढ़ में सत्ता में है। इसके उलट, भाजपा कांग्रेस से सत्ता छीनने की कोशिश कर रही है, जिसने 2018 में उसे तीन-चौथाई बहुमत से बाहर कर दिया था।

वहीं, 2018 के चुनावों की तुलना में, जहां मतदान प्रतिशत 76.88 प्रतिशत दर्ज किया गया था, इस बार मतदान 76.31 रहा। चुनाव आयोग के मुताबिक, राज्य के सभी 33 जिलों, खासकर नक्सल प्रभावित जिलों में मतगणना केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। राज्य विधानसभा की 90 सीट के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव और पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता रमन सिंह समेत कुल 1,181 उम्मीदवारों का फैसला होगा। 

गौरतलब है कि अधिकांश एग्जिट पोल में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस को बढ़त मिलने की भविष्यवाणी की गई थी। एबीपी न्यूज-सी वोटर ने बीजेपी को 36-48 और कांग्रेस को 41-53 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था। इंडिया टुडे-एक्सिस माई इंडिया ने बीजेपी को 36-46 सीटें और कांग्रेस को 40-50 सीटें मिलने का अनुमान लगाया। इंडिया टीवी-सीएनएक्स ने बीजेपी को 30-40 सीटें और कांग्रेस को 46-56 सीटें मिलने का अनुमान लगाया।

वहीं, जन की बात के मुताबिक बीजेपी को 34-45 और कांग्रेस को 42-53 सीटें मिलेंगी। टुडेज़ चाणक्य ने भविष्यवाणी की थी कि भाजपा को 33 सीटें (प्लस-माइनस 8 सीटें) मिलेंगी और कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत 57 सीटें (प्लस-माइनस 8) मिलेंगी। टुडेज चाणक्य ने मध्य प्रदेश में बीजेपी की भारी जीत की भविष्यवाणी करते हुए अनुमान लगाया है कि बीजेपी को 151 (प्लस माइनस 12 सीटें) और कांग्रेस को 74 (प्लस माइनस 12 सीटें) मिलेंगी।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad