Advertisement

राज्यसभा सांसद पी चिदंबरम ने महाराष्ट्र में अपनी सीट से दिया इस्तीफा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद पी. चिदंबरम ने महाराष्ट्र राज्यसभा में अपनी सीट से इस्तीफा दे...
राज्यसभा सांसद पी चिदंबरम ने महाराष्ट्र में अपनी सीट से दिया इस्तीफा

वरिष्ठ कांग्रेस नेता व राज्यसभा सांसद पी. चिदंबरम ने महाराष्ट्र राज्यसभा में अपनी सीट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने यह निर्णय तमिलनाडु राज्यसभा के लिए निर्विरोध चुने जाने के बाद लिया है। राज्यसभा चुनाव 2022 में 41 सीटों पर निर्विरोध चुने गए राज्यसभा सांसदों की सूची में वरिष्ठ कांग्रेस नेता पी. चिदंबरम का भी नाम शामिल है।

पी. चिदंबरम ने तमिलनाडु राज्यसभा की सदस्यता ग्रहण करने से पहले महाराष्ट्र राज्यसभा में अपने पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया। राज्यसभा चुनाव 2022 में 11 राज्यों की 41 सीटों पर निर्विरोध सांसदों का चुनाव हुआ। जिन 41 सीटों पर बिना वोटिंग के सांसद चुने गए। निर्विरोध राज्यसभा सांसद की सीट के लिए चुने जाने वाले नामों में कपिल सिब्बल, पी चिदंबरम और राजीव शुक्ला शामिल हैं।

Chidambaram resigns from Maharashtra seat following election to RS from Tamil Nadu

Read @ANI Story | https://t.co/35RGsLhDZu#chidambaram #RajyaSabhaElections2022 pic.twitter.com/xkZjlHnjbI
— ANI Digital (@ani_digital) June 16, 2022

महाराष्ट्र राज्यसभा में अपने पद से इस्तीफा देने के बाद पी चिदंबरम ने अपने ट्वीट में लिखा 'राज्यसभा के माननीय सभापति ने मेरा इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मुझे महाराष्ट्र राज्य का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान मिला। मैं महाराष्ट्र के लोगों के उज्जवल भविष्य, शांति और समृद्धि की कामना करता हूं।'

Following my election to the Rajya Sabha from the state of Tamil Nadu, I am required to resign my seat from the state of Maharashtra.

Accordingly, today I tendered my resignation from the seat from the state of Maharashtra.
— P. Chidambaram (@PChidambaram_IN) June 16, 2022

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Close Ad