Advertisement

राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर भाजपा पर साधा निशाना, पुलिस ने बताया फर्जी

देश में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर...
राहुल गांधी ने वीडियो शेयर कर भाजपा पर साधा निशाना, पुलिस ने बताया फर्जी

देश में विधानसभा चुनाव के पहले कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने एक बार फिर हिंदुत्व के मुद्दे को लेकर भाजपा के खिलाफ निशाना साधने की कोशिश की। राहुल गांधी ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में दावा किया गया है कि एक भाजपा नेता वृद्ध मतदाता को धमका रहा है क्योंकि वह उनके खिलाफ मतदान करने की बात कह रहा है। लेकिन, राहुल गांधी का दांव तब उल्टा पड़ गया जब पुलिस ने इस वीडियो को फेक करार दिया।

पूरा मामला

राहुल गांधी ने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि हिंदुत्ववादियों की राजनीति यानि गुंडागर्दी। इस वीडियो में दो लोग आपस में बहस करते दिखाई दे रहे हैं। दावा है कि वीडियो में दिख रखा युवा शख्स भाजपा पार्षद है। वह वृद्ध को इसलिए धमका रहा है क्योंकि उसने चुनाव में भाजपा को वोट देने से मना कर दिया। वीडियो में दोनों के बीच जमकर बहस चल रही है।

वहीं जब पुलिस ने इस वीडियो वायरल होने के मामले में जांच की तो पाया कि यह वीडियो फर्जी है। आजतक की खबर के अनुसार एसीपी ब्रजनारायन सिंह ने इस मामले को लेकर कहा कि कानपुर में एक वीडियो किसी ने वायरल कर दिया, जिसमें दावा किया जा रहा है कि भाजपा नेता राघवेंद्र मिश्रा, कांग्रेस समर्थक भूपेंद्र भदौरिया से जबरन भाजपा को अपना वोट डालने के लिए दबाव बना रहा है। लेकिन, इसकी जांच करने पर पता चला है कि राघवेंद्र और भूपेंद्र पड़ोसी हैं। भूपेंद्र ने पुलिस को बताया कि उनके ऊपर किसी प्रकार का कोई भी दबाव नहीं डाला गया है। वे दोनों आपस में हंसी मजाक कर रहे थे। किसी ने सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल कर दिया।

बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें भूपेंद्र बता रहे हैं कि राघवेंद्र के पिता से उनके अच्छे संबंध रहे हैं। वे राघवेंद्र के चाचा हैं। दोनों के बीच हंसी मजाक हो रहा था।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad