Advertisement

रुझानों में कई दिग्गजों को झटका! शिवराज सिंह चौहान बंपर जीत की ओर, छिंदवाड़ा में कांग्रेस पीछे

महीनों के राजनीतिक प्रचार और मतदान के बाद, आखिर वह दिन आ गया है, जिसकी सभी को इंतजार थी। लोकसभा चुनाव के...
रुझानों में कई दिग्गजों को झटका! शिवराज सिंह चौहान बंपर जीत की ओर, छिंदवाड़ा में कांग्रेस पीछे

महीनों के राजनीतिक प्रचार और मतदान के बाद, आखिर वह दिन आ गया है, जिसकी सभी को इंतजार थी। लोकसभा चुनाव के लिए वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। आज धीरे-धीरे कर देश के कई बड़े नेताओं की किस्मत का फैसला हो जाएगा। हालांकि, अभी सिर्फ रुझान ही सामने आए हैं और स्थिति पूरी तरह से दोपहर बाद ही साफ होगी।

लोकसभा के सभी 543 सदस्यों को चुनने के लिए 19 अप्रैल से 1 जून 2024 तक सात चरणों में आम चुनाव हुए। चुनाव आयोग ने कहा कि मतगणना के रुझान और नतीजे ECI की वेबसाइट Results.eci.gov.in के साथ-साथ वोटर हेल्पलाइन ऐप पर भी उपलब्ध होंगे। वोटर हेल्पलाइन ऐप को गूगल प्ले स्टोर या एप्पल प्ले स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है। आयोग ने रिटर्निंग अधिकारियों और मतगणना एजेंटों के लिए एक हैंडबुक भी जारी की है जो उसकी वेबसाइट पर उपलब्ध है।

गौरतलब है कि रुझानों में एनडीए ने बहुमत हासिल कर लिया है। सत्तारूढ़ भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की बड़ी जीत की भविष्यवाणी करीब अलग-अलग छह एग्जिट पोल ने किया। रिपब्लिक भारत-पी मार्क के मुताबिक भाजपा को 359 सीटें, इंडिया न्यूज-डी-डायनेमिक्स एग्जिट पोल में 371 सीटें, रिपब्लिक भारत- मैट्रिज के मुताबिक, 353-368, दैनिक भास्कर के मुताबिक भाजपा को 281-350, न्यूज नेशन के एग्जिट पोल के मुताबिक 342-378  और जन की बात के मुताबिक भाजपा 362-392 सीटें जीतती हुई नजर आ रही है

इस चुनाव में कई दिग्गजों की साख दाव पर लगी हुई है। आइये जानते हैं रुझानों में कौन अभी आगे हैं और कौन पीछे।

-हिमाचल की मंडी लोकसभा सीट से कंगना रनौत पीछे चल रही हैं। 

-यूपी की अमेठी से स्मृति ईरानी पीछे चल रही हैं। 

 -केरल की वायनाड वायनाड और यूपी की रायबरेली दोनों सीटों से राहुल गांधी आगे चल रहे हैं।  

-वाराणसी (यूपी) से नरेंद्र मोदी आगे चल रहे हैं।  

-मुंबई उत्तर से केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल आगे चल रहे हैं।  

-हरियाणा के करनाल से मनोहर लाल खट्टर आगे चल रहे हैं।  

-मुजफ्फनगर (यूपी) से संजीव बालियां आगे चल रहे हैं।

-आजमगढ़ (यूपी) से निरहुआ पीछे चल रहे हैं।

-अनंतनाग (जम्मू-कश्मीर) से महबूब मुफ्ती पीछे चल रही हैं।

-बेगूसराय (बिहार) से गिरिराज सिंह पीछे चल रहे हैं।

-गया (बिहार) से जीतनराम मांझी आगे चल रहे हैं।

-पूर्णिया (बिहार) से पप्पू यादव आगे चल रहे हैं।

-महाराष्ट्र के बारामती से सुप्रिया सुले पीछे चल रही हैं।

-आसनसोल (बंगाल) से शत्रुघ्न सिन्हा पीछे चल रहे हैं।

-पटना साहिब (बीजेपी) से रविशंकर प्रसाद आगे चल रहे हैं।

-उत्तर-पूर्वी दिल्ली से मनोज तिवारी मामूली अंतर से आगे चल रहे हैं।

-हरिद्वार से त्रिवेंद्र सिंह आगे चल रहे हैं।

-विदिशा (एमपी) से शिवराज सिंह चौहान आज चल रहे हैं।

-लखनऊ (यूपी) से राजनाथ सिंह आगे चल रहे हैं।

-हैदराबाद से असदुद्दीन ओवैसी पीछे चल रहे हैं।

-गांधीनगर (गुजरात) से अमित शाह आगे चल रहे हैं।

-गुना से ज्योतिरादित्य सिंधिया आगे चल रहे हैं।

-मथुरा से हेमा मालिनि आगे चल रही हैं।

-नागपुर से नितिन गडकरी आगे चल रहे हैं।

-हाजीपुर से चिराग पासवान आगे चल रहे हैं।

-मैनपुरी से डिंपल यादव आगे चल रही हैं।

-छिंदवाड़ा से नकुलनाथ पीछे चल रहे हैं।

-रोहतक से दीपेंद्र हुड्डा आगे चल रहे हैं।

-गुरुग्राम से राजबब्बर आगे चल रहे हैं।

-चंदौली से महेंद्रनाथ पांडे पीछे चल रहे हैं।

 

 

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad