Advertisement

दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने पहली सूची जारी की, केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को उतारा

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली...
दिल्ली विधानसभा चुनाव: भाजपा ने पहली सूची जारी की, केजरीवाल के खिलाफ प्रवेश वर्मा को उतारा

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने शनिवार को आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की। पार्टी ने आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल के खिलाफ नई दिल्ली विधानसभा सीट से प्रवेश वर्मा को मैदान में उतारा है।

बीजेपी ने करोल बाग से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन से कैलाश गहलोत और गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया है।

70 सदस्यीय दिल्ली विधानसभा के चुनाव के लिए 29 उम्मीदवारों की सूची में, बीजेपी ने कालकाजी से मुख्यमंत्री आतिशी के खिलाफ पूर्व सांसद रमेश बिधूड़ी को उतारा है। पार्टी ने जनकपुरी से आशीष सूद को मैदान में उतारा है। पूर्व दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष सतीश उपाध्याय मालवीय नगर से चुनाव लड़ेंगे।

बीजेपी ने आदर्श नगर से राजकुमार भाटिया, बादली से दीपक चौधरी, रिठाला से कुलवंत राणा, नांगलोई जाट से मनोज शोकीन, मंगोलपुरी से राजकुमार चौहान और रोहिणी से विजेंद्र गुप्ता को उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी ने शालीमार बाग से रेखा गुप्ता, पटेल नगर से राजकुमार आनंद, जंगपुरा से तर्विंदर सिंह मारवाह, आरके पुरम से अनिल शर्मा, महरौली से गजेन्द्र यादव और छतरपुर से करतार सिंह तंवर को मैदान में उतारा है।

बीजेपी ने करोल बाग से दुष्यंत गौतम, राजौरी गार्डन से मनजिंदर सिंह सिरसा, बिजवासन से कैलाश गहलोत और गांधी नगर से अरविंदर सिंह लवली को टिकट दिया है।

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad