Advertisement

रुझानों में केजरीवाल और सीएम आतिशी पीछे, सिसोदिया आगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना आज, 8 फरवरी सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। इस बार चुनाव में 60.54% मतदान दर्ज...
रुझानों में केजरीवाल और सीएम आतिशी पीछे, सिसोदिया आगे

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना आज, 8 फरवरी सुबह 8 बजे से शुरू हो गई है। इस बार चुनाव में 60.54% मतदान दर्ज किया गया था, जिसमें उत्तर-पूर्वी दिल्ली ने सबसे अधिक 66.25% मतदान किया, जबकि दक्षिण-पूर्वी दिल्ली में सबसे कम 56.40% मतदान हुआ।

कौन-कौन हैं प्रमुख उम्मीदवार और किन सीटों पर होगी कड़ी टक्कर?

नई दिल्ली:

आप: अरविंद केजरीवाल

भाजपा: प्रवेश वर्मा

कांग्रेस: संदीप दीक्षित

कौन है आगे- भाजपा

कालकाजी:

आप: मुख्यमंत्री आतिशी

भाजपा: रमेश बिधूड़ी

कांग्रेस: अलका लांबा

कौन है आगे- भाजपा

जंगपुरा:

आप: मनीष सिसोदिया

भाजपा: सरदार तरविंदर सिंह

कांग्रेस: फरहाद सूरी

कौन है आगे- आप

पटपड़गंज:

आप: अवध ओझा

भाजपा: रविंदर सिंह नेगी

कांग्रेस: अनिल चौधरी

कौन है आगे- भाजपा

रोहिणी:

आप: प्रदीप मित्तल

भाजपा: विजेंद्र गुप्ता

कांग्रेस: विजेंद्र गुप्ता

कौन है आगे- भाजपा

मालवीय नगर:

आप: सोमनाथ भारती

भाजपा: सतीश उपाध्याय

कांग्रेस: जितेंद्र कुमार कोचर

कौन है आगे- भाजपा

ग्रेटर कैलाश:

आप: सौरभ भारद्वाज

भाजपा: शिखा राय

कांग्रेस: गर्वित सिंघवी

कौन है आगे- आप

ओखला:

आप: अमानतुल्लाह खान

भाजपा: मनीष चौधरी

कांग्रेस: अरीबा खान

कौन है आगे- आप

शकूर बस्ती:

आप: सत्येंद्र जैन

भाजपा: करनैल सिंह

कांग्रेस: सतीश लूथरा

कौन है आगे- भाजपा

क्या बीजेपी बनाएगी वापसी या आप फिर से सत्ता में आएगी?

बीजेपी ने इस चुनाव में आप सरकार पर भ्रष्टाचार के आरोपों को जोरदार तरीके से उठाया है, जबकि आप अपने 'दिल्ली मॉडल' पर जोर देकर अपनी उपलब्धियां गिना रही है। कांग्रेस इस चुनाव में वापसी की उम्मीद कर रही है, लेकिन एग्जिट पोल में फिर से कमजोर प्रदर्शन की संभावना जताई गई है।

अब सबकी नजर चुनावी नतीजों पर है। क्या अरविंद केजरीवाल चौथी बार दिल्ली के मुख्यमंत्री बनेंगे, या बीजेपी 27 साल बाद सत्ता में वापसी करेगी? इसका जवाब जल्द ही सामने आएगा!

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad