Advertisement

इलाज कराकर वापस लौटी सोनिया गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी इलाज कराकर स्वदेश लौट आई है। उनके साथ पुत्र राहुल गांधी भी थे। सोनिया इलाज कराने के लिए कहां गई थी इसकी कोई आधिकारिक जानकारी तो नहीं मिल पाई है लेकिन सूत्र बता रहे हैं कि वे इलाज के लिए अमेरिका गई थी।
इलाज कराकर वापस लौटी सोनिया गांधी

गौरतलब है कि सोनिया गांधी पिछले साल अगस्त में वाराणसी में एक रोड शो के दौरान बीमार हो गई थी। उसके बाद से उनका इलाज चल रहा था। बीमारी के कारण ही सोनिया गांधी ने विधानसभा चुनाव के दौरान प्रचार नहीं किया। चुनाव के दौरान ही उन्हे इलाज के लिए विदेश ले जाया गया है। बाद में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी भी पहुंचे। सूत्रों का कहना है कि अब उनकी हालत ठीक है और वे लौट आई है। 

कांग्रेस अध्यक्ष के बीमार होने के बाद से पार्टी के संगठन की गतिविधियां भी सही तरीके से नहीं हो पा रही हैं। माना जा रहा है कि अब पार्टी संगठन में बदलाव होगा। क्योंकि लंबे समय में संगठन में बदलाव की मांग चल रही है। उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में हारने के बाद से पार्टी की अंदरूनी कलह तेज हो गई है। अब देखना है कि यह बदलाव कब तक होगा। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad