Advertisement

अखिलेश ने दी प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खुली बहस की चुनौती दी है। अखिलेश यादव ने कि समाजवादी पार्टी का काम बोलता है और मोदी जी सिर्फ मन की बात करते हैं।
अखिलेश ने दी प्रधानमंत्री को खुली बहस की चुनौती

अखिलेश यादव का कहना है कि मैंने अपने कार्यकाल के दौरान उत्तर प्रदेश में बिना भेदभाव के विकास का काम किया है। जबकि प्रधानमंत्री जी ने सिर्फ मन की बात की है।  अखिलेश ने कहा कि चार चरणों के मतदान में समाजवादी पार्टी पहले नंबर पर है।  यही वजह है कि प्रधानमंत्री जी की भाषा बदल गई है, वो विकास की बातें छोड़कर कब्रिस्तान-श्मशान, रमजान और दीवाली के हवाले से भेदभाव फैलाने वाली बातें करने लगे हैं। वो धर्म और जाति के आधार पर मतदाताओं को बरगलाने व गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
यादव ने कहा कि उत्तर प्रदेश ने 2014 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी और उनके सहयोगी दल को 73 लोकसभा सांसद दिए। परंतु प्रदेश के विकास में इन सांसदों ने कोई योगदान नहीं किया। अब जबकि प्रदेश में विधानसभा का चुनाव हो रहा है तब बीजेपी हार के डर से घबराकर अनर्गल बातें करने लगी है। अखिलेश ने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने अगर वास्तव में उत्तर प्रदेश के विकास में सहयोग दिया है तो मैं उनके साथ बहस करने के लिए तैयार हूं।   
                                                           

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad