Advertisement

राहुल गांधी ने पहली बार ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट को बनाया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव

दक्षिण भारत की चर्चित ट्रांसजेंडर सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार अप्सरा रेड्डी मंगलवार को कांग्रेस...
राहुल गांधी ने पहली बार ट्रांसजेंडर एक्टिविस्ट को बनाया महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव

दक्षिण भारत की चर्चित ट्रांसजेंडर सामाजिक कार्यकर्ता और पत्रकार अप्सरा रेड्डी मंगलवार को कांग्रेस में शामिल हो गईं। अप्सरा ने अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमेटी (AIMC) की अध्यक्ष सुष्मिता देब के साथ कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से मुलाकात की और पार्टी में शामिल हुईं। कांग्रेस अध्यक्ष गांधी ने अप्सरा रेड्डी को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है।

कौन हैं अप्सरा रेड्डी?

देश की बेहद चर्चित ट्रांसजेंडर्स में एक अप्सरा रेड्डी पत्रकार और सामाजिक कार्यकर्ता हैं। अप्सरा कांग्रेस से जुड़ने से पहले अन्नाद्रमुक से जुड़ी हुईं थीं और राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका में थीं।

सुष्मिता देब ने उनका कांग्रेस में स्वागत करते हुए कहा, ”यह बहुत गौरव की बात है कि आप महिला कांग्रेस में ट्रांसजेंडर समुदाय की पहली पदाधिकार होंगी। मैं आशा करती हूं कि हम संपूर्ण लैंगिक न्याय और विशेष तौर पर ट्रांसजेंडर समुदाय के अधिकारों के लिए मिलकर काम करेंगे।''

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad