Advertisement

कांग्रेस का आरोप- ‘भाजपा ने किया राहुल गांधी पर हमला’

बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लेने गुजरात पहुंचे कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर हमले की घटना के लिए कांग्रेस ने भाजपा को जिम्मेतदार बताया है।
कांग्रेस का आरोप- ‘भाजपा ने किया राहुल गांधी पर हमला’

कांग्रेस नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने इस घटना पर कहा कि कुछ देर पहले राहुल गांधी पर भाजपा ने सीमेंट की ईंटों से हमला किया। इस घटना में एसपीजी के लोगों को चोट पहुंची है। इस घटना की स्पष्ट रुप से निंदा की जानी चाहिए।

वहीं, कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने गुजरात में राहुल गांधी की गाड़ी पर हुए हमले को लेकर भाजपा पर आरोप लगाया है। सुरजेवाला ने ट्विट किया, भाजपा ने गुजरात के लाल चौक, धनेरा, बनासकांठा में कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर हमला किया है। यह घटना घृणित और शर्मनाक है। 

 गुजरात के बनासकांठा में शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी की गाड़ी पर पत्थराव किया गया, जिससे गाड़ी के शीशे फूट गए। इतना ही नहीं इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष को काले झंडे भी दिखाए गए। बता दें कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी बाढ़ पीडि़तों से मिलने के लिए बनासकांठा गए हैं। इससे पहले उन्होंने राजस्‍थान में भी बाढ़ प्रभावित जालौर जिले के दौरे पर बाढ़ से प्रभावित लोगों से मुलाकात की थी।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
  Close Ad