Advertisement

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा- "भारत जोड़ी यात्रा से बेचैन आरएसएस बेचैन"

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को दावा किया कि राहुल गांधी की चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' ने भाजपा और...
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने साधा बीजेपी पर निशाना, कहा-

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने शनिवार को दावा किया कि राहुल गांधी की चल रही 'भारत जोड़ो यात्रा' ने भाजपा और आरएसएस को बेचैन कर दिया है। जिसके कारण उन्हें समाज के विभिन्न लोगों से मिलने के लिए मजबूर होना पड़ा रहा है।

बता दें कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) प्रमुख मोहन भागवत दो दिन पहले दिल्ली की एक मस्जिद में गए थे, जहां अखिल भारतीय इमाम संगठन के प्रमुख उमर अहमद इलियासी के साथ भी चर्चा की थी।

एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस के महासचिव रमेश ने आरएसएस पर कटाक्ष करते हुए कहा, "कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा शुरू होने के बाद से भाजपा और आरएसएस दोनों घबराए हुए हैं। भागवत भी विभिन्न क्षेत्रों के लोगों से मिल रहे हैं। यह हमारी पहल का प्रभाव है।"

राज्यसभा सांसद ने भागवत पर निशाना साधते हुए कहा, "भागवत का दौरा केवल एक पब्लिसिटी स्टंट के अलावा और कुछ नहीं था। हालांकि वह मस्जिद गए थे, लेकिन उनके इरादे अच्छे नहीं थे। यह सिर्फ दिखावा था, क्योंकि वह वास्तविक मुद्दों पर चुप रहते हैं।"

एक प्रश्न के जनाब में रमेश ने कहा, "इस यात्रा का उद्देश्य भाजपा शासन में देश को बिखरने से रोकना है। भारत कमजोर होता जा रहा है। चुनाव के दौरान प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की भाषा बदलती है और जाति, धर्म और भाषा के आधार पर लोगों का ध्रुवीकरण करने का प्रयास किया जाता है। यह यात्रा भारतीय राजनीति के पाठ्यक्रम को बदल देगी।"

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad