Advertisement

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- गुजरात से बेहतर है हिमाचल मॉडल

अमेठी के तीन दिवसीय दौरे के बाद हिमाचल की छोटी काशी मंडी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल...
राहुल गांधी का पीएम मोदी पर हमला, कहा- गुजरात से बेहतर है हिमाचल मॉडल

अमेठी के तीन दिवसीय दौरे के बाद हिमाचल की छोटी काशी मंडी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर जमकर हमला बोला है। 'विकास से विजय की ओर' रैली को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि आज अगर देश के सामने कोई सबसे बड़ी कठिनाई है, तो वो है बेरोजगारी।  

भारत के सामने सबसे बड़ी समस्‍या है बेरोजगार

इस दौरान कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने क‍ि मोदी को झूठ व सच के बीच अंतर मालूम नहीं है। मोदी ने सत्ता में आते ही कहा था कि दो करोड़ युवाओं को हर साल वह रोजगार देंगे। आज भारत के सामने सबसे बड़ी कोई समस्‍या है, तो वह बेरोजगारी है। तीस हजार नए युवा हर 24 घंटे में इस देश में रोजगार ढूंढने न‍िकलते हैं। हमारा आज चीन से मुकाबला है चीन की सरकार हर साल 50 हजार युवाओं को रोजगार देती है, लेकिन भारत की सरकार केवल 450 युवाओं को रोजगार दे रही है।

 भाजपा शास‍ित राज्‍यों में क‍िसान रोज कर रहे हैं आत्महत्या

राहुल गांधी ने कहा क‍ि भाजपा शास‍ित राज्‍यों में क‍िसान रोज आत्‍महत्‍या कर रहे हैं। लेकिन उनकी कोई मदद नहीं की जा रही है। केवल भाषण ही द‍िए जा रहे हैं। ह‍िमाचल में कांग्रेस की सरकार ने चार साल में 70 हजार युवाओं को रोजगार द‍िया है। जबकि गुजरात में महज 10 हजार युवाओं को रोजगार द‍िया गया है। ह‍िमाचल में बेरोजगार भत्‍ता द‍िया जा रहा है, लेकिन गुजरात में एक फूटी कौड़ी नहीं। गुजरात में भाजपा ने 13 हजार स्‍कूल बंद क‍िए हैं। 

ह‍िमाचल में चार मेडीकल कॉलेज खोले गए

राहुल ने हिमाचल सरकार की तारीफ करते हुए कहा कि राज्य की वीरभद्र सरकार ने 1500 स्‍कूल नए खोले हैं। ह‍िमाचल में चार मेडीकल कॉलेज खोले गए हैं। गुजरात में एक भी नहीं है। उन्होंने कहा क‍ि सामाज‍िक पेंशन में भी ह‍िमाचल आगे है।

गुजरात में बेरोजगार युवा केवल मोदी की देन

नोटबंदी को लेकर केंद्र की मोदी सरकार पर निशाना साधते हुए राहुल ने कहा क‍ि मोदी ने नोटबंदी आरबीआई को पूछे ब‍िना की। देश कैश से चलता है। जीडीपी में दो फीसद का नुकसान हुआ है। गुजरात में बेरोजगार युवा केवल मोदी की देन है। उन्‍होंने कहा क‍ि देश को वही व्‍यक्‍ित चला सकता है, जो देश को प्‍यार करता है।

वीरभद्र स‍िंह के साथ है कांग्रेस पार्टी

राहुल गांधी ने कहा क‍ि वीरभद्र स‍िंह राजा नहीं फकीर है। उन्‍होंने कहा क‍ि वीरभद्र स‍िंह सातवीं बाद ह‍िमाचल के मुख्‍यमंत्री बनेंगे। कांग्रेस पार्टी वीरभद्र स‍िंह के साथ है। उन्‍होंने कहा क‍ि वीरभद्र स‍िंह को प्रदेश की जनता फ‍िर से मुख्‍यमंत्री बनाएगी।

इससे पहले शुक्रवार को कांग्रेस उपाध्यक्ष की रैली के बारे में जानकारी देते हुए हिमाचल के सीएम ने कहा, 'मंत्री, अन्य जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी रैली में मौजूद रहेंगे। रैली की थीम है- विकास से विजय की ओर।' उन्होंने कहा कि लोग खुद ही भीड़ देखेंगे। हम बढ़ा-चढ़ा कर आंकड़े नहीं देंगे, जैसा कि कई अन्य पार्टियां करती हैं, लेकिन निश्चित तौर पर भीड़ तीन अक्टूबर की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संबोधन वाली रैली से बड़ी होगी। 

कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी आज चंडीगढ़ से हेलीकॉप्टर द्वारा मंडी दोपहर करीब 12 बजे पहुंचेंगे, जहां वह 'विकास से विजय की ओर' रैली को संबोधित करेंगे और करीब एक बजे वह रवाना हो जाएंगे। इस दौरान उनके साथ राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता आनंद शर्मा भी होंगे। आनंद शर्मा हिमाचल से राज्यसभा सदस्य हैं।

कांग्रेस रैली से करेगी विधानसभा चुनाव का शंखनाद

राहुल गांधी के इस पूरे कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कांग्रेस महासचिव नरेश चौहान ने बताया कि राहुल गांधी रैली को संबोधित करेंगे। उन्होंने दावा किया कि रैली में रिकॉर्ड भीड़ जुटाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बिलासपुर रैली का उचित जवाब दिया जाएगा। इस रैली से कांग्रेस विधानसभा चुनाव का शंखनाद करेगी।

मोदी की बिलासपुर रैली से बड़ी होगी राहुल की ये रैली

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने शुक्रवार को इस रैली के बारे में बताया कि कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी शनिवार को मंडी में एक रैली को संबोधित करेंगे, जो प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की बिलासपुर रैली से बड़ी होगी। 

रैली की तैयारियों का लिया था जायजा

बता दें कि रैली से एक दिन पहले यानी शुक्रवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं हिमाचल मामलों के प्रभारी सुशील कुमार शिंदे व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने मंडी में रैली स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया था।

मंडी के पड्डल मैदान में पहली बार होगी राहुल की रैली

छोटी काशी के ऐतिहासिक पड्डल मैदान में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी की पहली बार रैली होगी। हालांकि राहुल गांधी 2007 के विधानसभा चुनाव के दौरान मंडी आए थे। उन्होंने सेरी मंच से लेकर सुंदरनगर तक रोड शो किया था, लेकिन कहीं पर भी लोगों को संबोधित नहीं किया। रोड शो से सदर, बल्ह, नाचन व सुंदरनगर हलके में लोगों से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट करने की अपील की थी। सदर से अनिल शर्मा व बल्ह से प्रकाश चौधरी जीत हासिल करने में कामयाब रहे थे। जबकि नाचन में टेक चंद डोगरा व सुंदरनगर में सोहन लाल ठाकुर को हार का मुंह देखना पड़ा था। 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad