Advertisement

परिवार अपने बच्चों को प्रियंका गांधी से दूर रखें: स्मृति ईरानी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर अमेठी में बच्चों से पीएम मोदी...
परिवार अपने बच्चों को प्रियंका गांधी से दूर रखें: स्मृति ईरानी

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पर अमेठी में बच्चों से पीएम मोदी के खिलाफ नारे लगवाने का आरोप लगाया है। इसका वीडियो भी वायरल हुआ था जिसमें बच्चे पीएम मोदी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं।

इसे लेकर केंद्रीय मंत्री एवं अमेठी से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी ने कहा कि परिवार अपने बच्चों को प्रियंका गांधी से दूर रखें। उन्होंने कहा, ‘क्या मिसेज वाड्रा को यह नहीं पता है कि राजनीतिक चीजों में आप बच्चों को नहीं घसीट सकते? आप बच्चों को क्या सीख दे रही हैं। मैं कहूंगी कि संस्कारित परिवार अपने बच्चों को ऐसे लोगों से दूर रखें।‘

प्रधानमंत्री मोदी और यूपी के सीएम आदित्यनाथ पर प्रियंका गांधी की टिप्पणियों पर स्मृति ईरानी ने कहा, ‘यह उनका असली चेहरा है। वह प्रधानमंत्री और एक राज्य के मुखिया का अपमान कर रही हैं। उन्होंने गोरखनाथ मठ अध्यक्ष का अपमान किया। क्या वह गोरखपुर जाकर भी ऐसा करेंगी?’

ट्विटर पर भी साधा निशाना

बच्चों का वीडियो सामने आने के बाद भाजपा कांग्रेस और प्रियंका गांधी पर हमलावर है। केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी ने प्रियंका पर निशाने साधते हुए अपने ट्वीट में कहा, 'यह अत्यंत अशिष्ट है। आप सोच सकते हैं कि जिनकी प्रसिद्धि केवल वंशवाद है उनसे प्रधानमंत्री को अत्यंत भद्दे शब्द सुनने पड़ते हैं। इस बात पर लुटियन्स में गुस्सा दिखाई दिया क्या?' हालांकि इस वीडियो में खड़ी प्रियंका गांधी पहले मुस्कुराती हैं और बाद में बच्चों को ऐसे नारे लगाने से मना करती हैं।

अमेठी में स्मृति बनाम राहुल

स्मृति ईरानी और राहुल गांधी दोनों ही अमेठी लोकसभा सीट से उम्मीदवार हैं। राहुल गांधी पिछले 15 सालों से अमेठी का नेतृत्व कर रहे हैं। उन्होंने 2014 में इस सीट से ईरानी को हराया था। यहां 6 मई को पांचवे चरण में मतदान होंगे। वहीं 23 मई को चुनाव के नतीजे आएंगे

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad