Advertisement

मेट्रो किराया बढ़ोतरी के विरोध में आज कांग्रेस निकालेगी ‘सेव मेट्रो रथ’

दिल्ली मेट्रों के बढ़े किराए को लेकर हो रहे विरोध के बीच अब दिल्ली कांग्रेस भी किराया बढ़ोतरी के खिलाफ...
मेट्रो किराया बढ़ोतरी के विरोध में आज कांग्रेस निकालेगी ‘सेव मेट्रो रथ’

दिल्ली मेट्रों के बढ़े किराए को लेकर हो रहे विरोध के बीच अब दिल्ली कांग्रेस भी किराया बढ़ोतरी के खिलाफ विरोध करने के लिए दिल्ली की सड़कों पर ‘सेव मेट्रो रथ’ नाम से एक मुहीम चलाने जा रही है।

कांग्रेस पार्टी की दिल्ली इकाई ने हाल में मेट्रो ट्रेन के किरायों में हुई बढ़ोतरी के खिलाफ आज यहां मेट्रो स्टेशनों के बाहर विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया है।  

दिल्ली कांग्रेस प्रमुख अजय माकन ने गुरूवार को ‘रथ’ का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि कल यानी शुक्रवार सुबह 9 बजे यह रथ अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन से अपनी यात्रा शुरू करेगा। उन्होंने कहा कि केजरीवाल और बीजेपी ने मेट्रो के किराए में बढ़ोतरी करके दिल्ली के लोगों के लिए दिवाली को दु:खद बना दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि दोनों पार्टियां ‘गंदी राजनीति’ में शामिल हैं और दिल्ली मेट्रो को ‘बर्बाद’ कर देंगी।

बता दें कि मेट्रो किराए की बढ़ी कीमतें मंगलवार यानी 10 अक्टूबर से  प्रभावी हो गईं और पांच किलोमीटर के बाद सभी यात्राओं में 10 रुपये तक की बढ़ोतरी कर दी गई है।

 

अब आप हिंदी आउटलुक अपने मोबाइल पर भी पढ़ सकते हैं। डाउनलोड करें आउटलुक हिंदी एप गूगल प्ले स्टोर या एपल स्टोर से
Advertisement
Advertisement
Advertisement
  Close Ad